Ticker

6/recent/ticker-posts

Advertisement

Responsive Advertisement

पत्‍नी को गैर की बाहों में देख पति ने मचाया शोर, फिर हुआ यह खौफनाक मंजर....? 


उत्तर प्रदेश के विवाहेत्तर संबंध के चलते मंगलवार की रात ताजनगरी में एक और हत्या हुई। एमएम गेट थाने की नल वाली गली में कार मैकेनिक मुकेश की गला घोंटकर हत्या की गई। पुलिस ने मैकेनिक की पत्नी मधु और उसके दोस्त अरुण को गिरफ्तार किया है। अरुण उम्र में मधु से छोटा है। मुकेश शराब पीकर पत्नी से अभद्रता किया करता था। पुलिस के अनुसार पति की हरकतों से परेशान पत्नी प्रेम जाल में फंस गई।बुधवार की सुबह पुलिस को मुकेश की हत्या की खबर मिली। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद, सीओ कोतवाली दीक्षा सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट को बुलाया गया। मुकेश के दो मंजिला घर में उसकी पत्नी मधु, 20 वर्षीय बेटा अंकुश, अभिषेक (16) व बेटी पूजा (14) मौजूद थे।मधु ने पुलिस को बताया कि रात को तीनों बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे। वह और मुकेश एक कमरे में थे। सुबह उसकी आंख खुली तो पति को उठाया। उनका शरीर ठंडा पड़ा हुआ था। वह घबरा गई। उसने शोर मचाया। पड़ोसी आ गए। बच्चे भी जाग गए।एसपी सिटी ने बताया कि मुकेश का शव चारपाई पर पड़ा था। उसके गले पर निशान थे।


रात को कोई बाहर वाला घर पर नहीं आया था। आखिर हुआ क्या होगा। पुलिस ने यह सोचा तो पहला शक पत्नी पर ही गहराया।पुलिस ने पत्नी से पूछताछ शुरू कर दी। मौके पर मौजूद मुकेश के रिश्तेदारों ने भी मधु की तरफ शक जाहिर किया। कहा कि इससे ही पूछताछ की जाए हकीकत सामने आ जाएगी।पुलिस ने मधु की कॉल डिटेल निकाली। जिससे साफ हुआ कि उसकी एक युवक से बातचीत होती है। युवक का नाम अरुण है। पुलिस ने अरुण के बारे में छानबीन की तो पता चला कि वह पास में ही रहता है। पुलिस ने उसे भी हिरासत में ले लिया। दोनों से अलग-अलग पूछताछ की गई।अरुण से कहा गया कि मधु ने घटना कबूल ली है। वह टूट गया बोला कि गलती हो गई। उसके जुर्म कबूलने के बाद मधु से पूछताछ की गई। उसने भी हकीकत बता दी।पुलिस के अनुसार मुकेश शराब पीने का आदी था। अरुण उम्र में मधु से छोटा है। उसके घर आया करता था। रात को मुकेश शराब के नशे में था। आधी रात के बाद अरुण उसके घर आ गया। उसने मधु और अरुण को एक साथ देख लिया। यह देख उसने पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। हल्ला मचाया तो अरुण ने उसे गिरा लिया। मधु ने उसके पैर पकड़े अरुण ने उसका गला दबा दिया।


Post a Comment

0 Comments