Ticker

6/recent/ticker-posts

Advertisement

Responsive Advertisement

थाना बिनौली क्षेत्रान्तर्गत जंगल ग्राम बडावद मे हुई बुजुर्ग की हत्या में नामित अभियुक्त गिरफ्तार  


 जनपद बागपत में दिनांक 20.03.2020 को वादी प्रेमसिंह पुत्र मोहरसिहं निवासी ग्राम बडावद थाना बिनौली जनपद बागपत ने लिखित सूचना दी कि अभियुक्त देवीसिंह पुत्र शुक्कनसिंह निवासी ग्राम बडावद थाना बिनौली ने उसके भाई रामफल उम्र करीब 52 वर्ष की गला दबाकर हत्या कर दी है। इस सम्बन्ध में थाना बिनौली पर मु0अ0सं0 295/2020 धारा 302 भादवि बनाम देवीसिंह पुत्र शुक्कनसिंह निवासी ग्राम बडावद थाना बिनौली जनपद बागपत पंजीकृत किया गया था।


पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही-


 पुलिस अधीक्षक बागपत के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक  व क्षेत्राधिकारी बागपत के नेतृत्व में थाना बिनौली पुलिस द्वारा प्राप्त साक्ष्यों व प्रकाश में आये तथ्यों के आधार पर आज दिनंाक 21.10.2020 को मुखबिर की सूचना पर सुबह समय करीब 10ः30 बजे ग्राम बडावद मन्दिर के पास हत्या की घटना में नामित अभियुक्त देवीसिंह पुत्र शुक्कनसिंह निवासी ग्राम बडावद थाना बिनौली जनपद बागपत को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के विरूद्व थाना बिनौली पर विधिक कार्यवाही की जा रही है।


 पूछताछ पर प्रकाश में आये तथ्य-


 गिरफ्तार अभियुक्त देवीसिंह ने पूछताछ पर बताया कि उसका व मृतक रामफल का एक माह पूर्व दुकान के सामने कुडा डालने को लेकर झगडा हो गया था जिसमें अभियुक्त देवीसिंह की मां, पत्नी व बेटे को काफी चोट आई थी। उक्त झगडे की थाने पर कोई सूचना नही दी गई थी। परिजनों को पहुंचाई गई चोटों का बदला लेने की नियत से अभियुक्त देवीसिंह ने दिनांक 20.10.2020 को जंगल ग्राम बडावद में रामफल उम्र करीब 52 वर्ष की सब्जी के खेत पर रखवाली करते हुए खेत पर बनी झोपडी में उसकी सोते समय गला दबाकर हत्या कर दी थी। पूछताछ से यह भी ज्ञात हुआ कि मृतक रामफल विगत 20 वर्षो से स्वयं के द्वारा की जा रही खेती में गन्ने/सब्जी की रखवाली हेतु खेतों पर ही झोपडी बनाकर रहता था। यह खेत गांव से करीब 02 किलोमीटर दूरी पर है। इसी कारण अभियुक्त देवीसिंह ने रामफल को खेतों में बनी झोपडी में रात में अकेला पाकर हत्या की घटना को अंजाम दिया।


गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-


देवीसिंह पुत्र शुक्कनसिंह निवासी ग्राम बडावद थाना बिनौली जनपद बागपत।


Post a Comment

0 Comments