युवक चढ़ा टावर पर जान देने की कोशिश मचा हड़कंप, अधिकारी व कर्मचारी के लाख समझाने पर भी व्यक्ति टावर से..... 

युवक चढ़ा टावर पर जान देने की कोशिश मचा हड़कंप, अधिकारी व कर्मचारी के लाख समझाने पर भी व्यक्ति टावर से..... 

 



कन्नौज। हसेरन ब्लॉक मुख्यालय के पास बने टावर पर समय हड़कंप मच गया जब पीड़ित व्यक्ति सड़क व नाली के ना बनने के चलते टावर पर चढ़ा गया टावर पर चढ़े पीड़ित युवक ने जान देने की कही बात पीड़ित व्यक्ति सुबह 10:00 बजे ब्लॉक मुख्यालय के पास बने टावर पर चढ़ गया समाचार लगते ही लोगों की भीड़ एकत्रित होने लगी वही चौकी इंचार्ज अवधेश सिंह राठौर ने सभी को हटाया। युवक को उतरवाने का प्रयास भी किया ब्लॉक के अधिकारी व कर्मचारी के लाख समझाने पर भी व्यक्ति टावर से नीचे नहीं उतरा। 


हसेरन विकासखंड के ग्राम पंचायत राजपुर करना के पीड़ित युवक नरेंद्र प्रताप सिंह पुत्र मानसिंह उम्र 25 वर्ष अपने पिता की अकेली संतान है उसने बताया कई वर्षों से हम बहुत परेशान हैं हमारा घर परिवार परेशान है घर के पास के दबंग विपक्षी जय वीर सिंह शिवराम सिंह सर्वेश कुमार पुत्र शिवराम सिंह दबंगई के चलते सड़क व नाली नहीं बनने दे रहे हैं जिसके चलते हमारे घर के सामने पानी भरा रहता है कई बार इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से भी की है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है एसडीएम तिर्वा को लिखित सूचना दी थी उन्होंने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों का निस्तारण किया था फिर भी दबंगई से व्यक्तियों ने सड़क व नाली का कार्य नहीं होने दिया कई बार हमने ब्लॉक मुख्यालय पर सूचना दी कोई भी सुनवाई नहीं हुई जिस से आज परेशान होकर युवक ने टावर पर चढ़कर जान देने की कोशिश की वही ग्राम प्रधान के समझाने पर युवक टावर से नीचे उतरा। 


ग्राम प्रधान संतोष कुमार ने बताया यह उनका आपसी विवाद है जिसके चलते दोनों पक्षों में नाली व सड़क का कार्य नहीं हो पा रहा है प्रधान ने बताया विपक्ष दबंगई के साथ हमें भी धमकी देते हैं तुम्हें देख लेंगे वही प्रधान ने बताया नाली और सड़क का कार्य किया जा रहा है जल्द ही पूर्ण कराया जाएगा ग्राम प्रधान संतोष कुमार ने बताया कि नरेंद्र कुमार का विवाद गांव के रहने वाले सजाती है जय वीर सिंह यादव पुत्र हाकिम सिंह बा सुरेंद्र सिंह पुत्र हाकिम सिंह के साथ नाली के पानी को निकाल के लेकर विवाद है जिस पर कई बार कहा सुनी हो चुकी है जिस पर लिखित समझौता चपुन्ना चौकी पर भी कराया गया था किंतु विपक्षी जयबीर सिंह व सुरेंद्र सिंह काम नहीं होने दे रहे थे किंतु जैसे ही नरेंद्र सिंह आज टावर पर चढ़ा हरकत में आया ब्लॉक प्रशासन व पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर तत्काल काम शुरू हुआ है ग्राम राजपुर करना में इस समय नाली में पानी के निकास का काम किया जा रहा है मौके पर चपुना चौकी पुलिस व ब्लॉक कर्मी मौजूद अभी तक नीचे नहीं उतरा है युवक ऊपर से ही फोन द्वारा गांव की जानकारी कर रहा है नरेंद्र सिंह का कहना है जब तक विपक्षी जयवीर की दीवाल नहीं टूट जाती तथा पानी का निकास नहीं हो जाता तब तक वह नीचे नहीं उतरेगा नरेंद्र सिंह पिछले 3 घंटे से टावर पर चढ़ा है। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ