2022 चुनाव के मद्देनजर "संगठन सृजन अभियान" चलाकर खुद को मजबूत करेगी कांग्रेस

2022 चुनाव के मद्देनजर "संगठन सृजन अभियान" चलाकर खुद को मजबूत करेगी कांग्रेस

मिशन 2022 : वार्ड और बूथ कमेटियों का गठन करेगी कांग्रेस


2022 चुनाव के मद्देनजर "संगठन सृजन अभियान" चलाकर खुद को मजबूत करेगी कांग्रेस


हाईकमान के निर्देश पर शहर अध्यक्ष ने तिलक हाल में की कार्यकर्ताओं के साथ बैठक


ब्यूरो कार्यालय (कानपुर): कानपुर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में रविवार को ‘‘संगठन सृजन अभियान‘‘ के अंतर्गत समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तिलक हाल में महत्वपूर्ण बैठक हुई।


बैठक को संबोधित करते हुए हर प्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि नेतृत्व के निर्देशानुसार महानगर कांग्रेस कमेटी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर तैयारी शुरू कर दी है। महानगर की सभी सीटें जीतने के आशय से संगठन का ढांचा और अधिक मजबूत व सक्रिय करने पर जोर दिया गया।


    उन्होंने बताया " संगठन सृजन अभियान" के अंतर्गत दिसम्बर महीने तक हर हाल में वार्ड और बूथ कमेटियों का गठन कर लिया जायेगा। जहां बदलाव की आवश्यकता महसूस की जा रही है वहां बदलाव भी किया जायेगा। श्रीअग्निहोत्री ने वार्ड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षो, पार्षद चुनाव में प्रत्याशी रहे तथा 2022 विधानसभा चुनाव मे भाग लेने वाले एवं समस्त कांग्रेसजनों से अपील की कि 15 दिसम्बर तक चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची मे नाम बढाये जाने का काम जारी है। अपने-अपने क्षेत्रो मे सक्रिय भूमिका का निर्वहन कर मतदाता सूची मे नाम बढवाने के लिए प्रयास प्रारम्भ करके नाम बढवाने का काम करे ताकि 2022 विधानसभा चुनाव मे इसका लाभ लिया जा सकें। 


  हर प्रकाश अग्निहोत्री ने बताया कि 5 दिसम्बर और 13 दिसम्बर को विशेष रूप से मतदान केंद्रों पर कांग्रेसजन मौजूद रहकर मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण करेंगे और नये मतदाता बनाने के लिए आवदेन पत्र जमा करायेंगे। जिन मतदाताओं के नाम छूट गये हैं उनके नाम मतदाता सूची में शामिल कराएंगे।


  उन्होेंने यह भी बताया कि आगामी 9 दिसम्बर को तिलक हाल में कांग्रेस की नेशनल प्रेसीडेंट सोनिया गांधी का जन्मोत्सव कार्यक्रम और 28 दिसंबर को कांग्रेस स्थापना दिवस दो दिवसीय समारोह भव्य रूप से मनाया जायेगा।


 बैठक में पूर्व सांसद राजाराम पाल ने कहा कि बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से गायब हैं। इन मतदाताओं के नाम शामिल कराने के लिए कार्यकर्ता प्राण-प्रण से जुट जाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि यदि यूपी में अगली सरकार कांग्रेस की बनाना चाहते हैं तो उन्हें अभी से जुट जाना चाहिए।


  इस अवसर पर कांग्रेस नेता अतहर नईम ने कानपुर महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रस्ताव पेश किया। जिसमें कहा गया कि कानपुर महानगर कमेटी के समस्त कांग्रेसीजन अपने पवित्र पावन संगठन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस व नेहरू गांधी के प्रति पूर्ण आस्था व विश्वास रखते हैं। हमारे निर्विवाद नेता राहुल गांधी वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जो संघर्ष कर रहे हैं, उस संघर्ष में हम उनके साथ हैं। 


 


उनके कुशल सक्षम नेतृत्व और संघर्ष को लक्ष्य करते हुये उन्हें पुनः अध्यक्ष पद स्वीकार करने का विनम्र आग्रह करते हैं। उक्त प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर हर प्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रस्ताव पार्टी हाई कमान को भेजा जा रहा है।


      संचालन निजामुद्दीन खां ने किया और धन्यवाद राजू कश्यप ने व्यक्त किया। प्रमुख रूप से शंकर दत्त मिश्रा, अब्दुल मन्नान, इकबाल अहमद, अशोक धानविक, राजेश सिंह, विकास अवस्थी, कृपेश त्रिपाठी, कमल शुक्ला बेबी, ग्रीनबाबू सोनकर, सरदार अमनदीप गंभीर, के.के तिवारी, नौशाद आलम मंसूरी, शबनम आदिल, रमा शुक्ला, मंजू मिश्रा, नीलम चैरसिया, स्नेहलता लाल, गुलाब सिंह कोरी, इखलाक अहमद डेविड, सुबोध बाजपेई, चन्द्रमणि मिश्र, हलीम उल्ला खां, शहजाद सिद्दीकी, विमल तिवारी, मोहम्मद आसिफ, काजी अजीजउल्ला, सन्टू पाण्डेय, जेपी पाल, बैतुल खां मेवाती, दिलीप शुक्ला, बन्टू बाजपेई, सुरेश अग्रहरि, दिलीप सिंह, मेवालाल कठेरिया, राम नारायन जैस, संजय सोनकर, निर्मल गुप्ता, देवीप्रसाद तिवारी, कालिका प्रसाद तिवारी, फजल अहमद, मोहम्मद इरफान, लल्लन अवस्थी, मोहम्मद नसीम अंसारी, प्रमोद गुप्ता, रसीद, मुकेश दुबे, जीशान अहमद, मोहम्मद नईम खां, प्रेमू रस्तोगी, शादाब अंसारी, कमल पाल, सुरेन्द्र नाथ तिवारी, अफलाक अहमद, नसीम हीरा आदि शामिल थे। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ