छठ पर्व के मौके पर महिलाओं ने छठ घाट पर जाकर सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही व्रत की शुरुआत

छठ पर्व के मौके पर महिलाओं ने छठ घाट पर जाकर सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही व्रत की शुरुआत

बड्डूपुर, बाराबंकी। छठ पर्व के मौके पर महिलाओं ने छठ घाट पर जाकर सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही व्रत की शुरुआत की वहीं की वहीं विधिवत पूजन अर्चन कर परिवार की खुशहाली की दुआएं मांगी।


      विकास खण्ड निन्दूरा अंतर्गत ग्राम ताला में छठ महापर्व का उत्सव महिलाओं ने श्रद्धा भाव से मनाया। गाँव के छोटे बङे व नन्हे बच्चे भी घाट पर छठ पूजा का उत्सव देखने पहुंचे। माताओं ने छठ पर्व के एक दिन पहले से निर्जला व्रत रखकर छठ मइया से परिवार की मंगल कामना और पुत्र की लम्बी आयु के लिए पूजन कर छठ माता से परिवार की खुशहाली की मन्नत मांगी। गाँव के उदयभान चौहान बताते हैं कि यह व्रत वर्षो से मनता चला आ रहा है वही प्रबीन कुमार बताते हैं कि पूजा से निश्चित रूप से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। माताओं ने डाल में फलों व पूजा सामग्री को सजाकर देवी मइया का मधुर गीत बांस के बहेगिया लचकत जाये.... केरवा फरेला वो पे सुग्गा मङराय... गाते माताएं घाट पर पहुंची जहां महिलाओं ने घाट पर डूबते सूर्य को अर्ध देकर छठ पूजा की शुरुआत की। छठ घाट का वातावरण भक्ति मय हो गया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ