इस लिए विवाहिता ने स्वंय को किया आग के हवाले, सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर, हालत गम्भीर

इस लिए विवाहिता ने स्वंय को किया आग के हवाले, सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर, हालत गम्भीर


जमुनहा-श्रावस्ती। थाना मल्हीपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत फतेहपुर बनगई के मजरा बासगढ़ी में एक 23 वर्षीय विक्षिप्त विवाहिता ने शरीर पर केरोसिन आयल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। विवाहिता की चीख पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने जबतक महिला की जान बचाई तबतक महिला 75 प्रतिशत तक जल चुकी थी। मिली जानकारी के अनुसार मल्हीपुर थाना क्षेत्र व पुलिस चौकी जमुनहा के ग्राम पंचायत फत्तेपुर बनगई के मजरा बसगड़ी निवासी राधेश्याम की 23 वर्षीय पत्नी गेंदावती मंदबुद्धि की थी। राधेश्याम की सुबह मजदूरी के लिए जाते समय भोजन के लिए पत्नी से कहासुनी हो गयी। जिसपर युवक बिना भोजन किये ही मजदूरी पर चला गया।


इस दौरान घर में अकेली विवाहिता ने अपने कमरे में जाकर अन्दर से दरवाजा बन्द करके अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगा लिया। जिसके चीखने की आवाज़ सुनकर आसपास के लोगों ने दरवाजे को तोड़कर किसी तरह महिला को बाहर निकाला। लेकिन तबतक महिला पूरी तरह से झुलस चुकी थी। ग्रामीणों ने इस पूरे मामले की सूचना मल्हीपुर पुलिस को दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस चौकी प्रभारी अखिलेश यादव व सब इंस्पेक्टर विक्रमादित्य ने गम्भीर रूप से जली महिला को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मल्हीपुर पहुंचाया। जहां पर अधीक्षक डॉ0 रविन्द्र सोनकर ने प्रथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भिनगा के लिए रेफर कर दिया। जहां पर महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार सिरिसिया थाना क्षेत्र के हेमपुर गाँव निवासी ठगई ने अपनी पुत्री गेंदावती का विवाह दो वर्ष पूर्व मल्हीपुर थाना क्षेत्र के बांसगढ़ी निवासी राधेश्याम के साथ की थी। यह दम्पति विवाह के बाद से परिवार के अन्य सदस्यों से अलग रहने लगा था।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ