कम्पोजिट विद्यालय करपिया में विश्व बाल दिवस पर संयुक्त तत्वाधान में खो-खो प्रतियोगिता की गई आयोजित

कम्पोजिट विद्यालय करपिया में विश्व बाल दिवस पर संयुक्त तत्वाधान में खो-खो प्रतियोगिता की गई आयोजित


मसौली, बाराबंकी। कम्पोजिट विद्यालय करपिया में विश्व बाल दिवस के मौके पर नई पहल परियोजना एक्शन एड, आदित्य बिड़ला कैपिटल के संयुक्त तत्वाधान में खो-खो प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमे विजेता एवं उपविजेता टीम के सदस्यों को पुरुस्कार वितरित खण्ड विकास अधिकारी रामेन्द्र सिंह कुशवाह के हाथों किया गया।


 श्री कुशवाह ने कहा कि शिक्षा के बिना विकास की कल्पना अधूरी है, पढ़ लिखकर ही बच्चे विकास की मुख्य धारा से जुड़ सकते है। खण्ड शिक्षा अधिकारी उदयमणि पटेल ने कहा कि बच्चे किसी भी देश के विकास की नींव होते हैं. अगर हमें अपना भविष्य संवारना है तो बच्चों को तंदुरुस्त और साक्षर बनाना होगा। 


कार्यक्रम की आयोजक नयी पहल की परियोजना समन्वयक सबा फातिमा ने कहा कि भारत में बाल दिवस देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन यानी 14 नवंबर को मनाया जाता है लेकिन, दुनिया यह दिवस आज मनाती है अंतराष्ट्रीय बाल दिवस का महत्व बताते हुए कहा कि आज ही के दिन 1959 में संयुक्त राष्ट्र की आम सभा (जनरल असेंबली) ने बाल अधिकारों की घोषणा की थी जिसमे वयस्कों से बच्चों के जीवन जीने का अधिकार, संरक्षण का अधिकार, सहभागिता का अधिकार और विकास का अधिकार दिया था।


कम्पोजिट विद्यालय करपिया, आवासीय कस्तूरबा गांधी विद्यालय करपिया, एमआरडी चिल्ड्रेन एकाडमी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय चन्दनपुर, रफी मेमोरियल गर्ल्स कॉलेज मसौली, निहारिका पब्लिक स्कूल नेवला, एव मदरसा करपिया की खो खो प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ी मिताली राज एव सायना नेहवाल के नाम से ग्रुप वन एव ग्रुप टू के नाम से गठित 24 छात्राओं की प्रतियोगिता में ग्रुप टू मिताली राज विजेता घोषित हुई। संध्या वर्मा को प्रथम, बेबी को द्वितीय एव अनामिका को तृतीय पुरुस्कार खण्ड विकास अधिकारी एव खण्ड शिक्षा अधिकारी ने संयुक्त रूप से दिया।


इस मौके पर विद्यालय के प्रधनाध्यापक एसआरजी सदस्य अवधेश कुमार पाण्डेय, ग्राम प्रधान सतनाम रावत, सहायक जिला समन्वयक सतीश चंद्र वर्मा, ग्राम पंचायत अधिकारी प्रिया श्रीवास्तव, बाल विकास परियोजना से मुख्य सेविका, विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिकाएं, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व सदस्य ,प्रेरक उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ