कुशीनगर :22 वर्षीय युवक ने अपने बगल के ही एक 6 वर्षीय बच्ची को बहला फुसलाकर अपने घर में बच्ची के साथ दुष्कर्म......? 

कुशीनगर :22 वर्षीय युवक ने अपने बगल के ही एक 6 वर्षीय बच्ची को बहला फुसलाकर अपने घर में बच्ची के साथ दुष्कर्म......? 


उत्तर प्रदेश के जनपद कुशीनगर अन्तर्गत कसया थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को 6 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। मिली जनकारी के अनुसार शनिवार को गांव के 22 वर्षीय युवक दोपहर लगभग ढाई बजे अपने बगल के ही एक 6 वर्षीय बच्ची को बहला फुसलाकर अपने घर मे लेकर चला गया। और बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। परिजनों को इसकी जानकारी शाम को बच्ची के घर आने पर हुई। सूचना पाकर कसया एसएचओ ने मौके पर पहुँचकर जांच जांच पड़ताल की। 


इस संबंध में एसएचओ रामअशीष सिंह यादव ने बताया कि छेड़खानी का मामला है। तहरीर मिल गई है।मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ