महराजगंज :विभिन्न स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित कर छात्र/छात्राओं को सिखाये गये यातायात नियम/आत्मरक्षा के गुण

महराजगंज :विभिन्न स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित कर छात्र/छात्राओं को सिखाये गये यातायात नियम/आत्मरक्षा के गुण


जनपद महराजगंज मे पुलिस अधीक्षक महराजगंज प्रदीप गुप्ता के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान व यातायात माह के दृष्टिगत अल्माटी इंटर कॉलेज थाना बृजमनगंज जनपद महराजगंज में उप निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह, महिला आरक्षी विनीता यादव व शर्मिला देवी तथा मुंशीलाल आदर्श इंटर कॉलेज पैसिया रोड लक्ष्मीपुर में चौकी प्रभारी लक्ष्मीपुर द्वारा व जनपदीय एंटी रोमियो टीम द्वारा थाना क्षेत्र कोतवाली में व थाना नौतनवा व एंटी रोमियो टीम नौतनवा द्वारा छात्राओं को यातायात नियमों/आत्मरक्षा/सुरक्षा के सम्बन्ध में यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही विभिन्न सेवाओं के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी। इस दौरान छात्राओं को वूमेंन पावर लाईन 1090 सेवा, यू0पी0-100 सेवा, ट्विटर सेवा, महिला थाना व जनपद के अधिकारीगण के सीयूजी नम्बरों के विषय में जानकारी दी गई साथ ही छात्राओं को उनके कानूनी अधिकार जैसे घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, अनैतिक देह व्यापार एवं रोकथाम अधिनियम, स्त्री अशिष्टरूपण (प्रतिषेध अधिनियम), भा0द0वि के अन्तर्गत प्रावधानों के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई।


यह भी बताया गया कि किसी प्रकार का शोषण या छेड़खानी की स्थिति में अपने तथा दूसरों के सहयोग हेतु तत्काल टोल फ्री नम्बर यू0पी0-112 या वूमेंन पावर लाईन-1090 पर शिकायत पंजीकृत कराया जा सकता है। शिकायत पंजीकृत कराने वाली छात्राओं, महिलाओं का नाम गोपनीय रखा जाता है। छात्राओं को जागरूक करने के साथ ही उनसे अपील की गयी की वे अपने आस-पास भी अन्य महिलाओं को भी उपरोक्त के सन्दर्भ में जागरूक करें। सभी को यातायात नियमों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गयी तथा इनका स्वयं पालन करने व दूसरों को भी जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया।


 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ