पुलिसकर्मियों ने जनपद के महराजगंज में छात्राओं को पुलिस विभाग के बारे में विभिन्न जानकारियां दी

पुलिसकर्मियों ने जनपद के महराजगंज में छात्राओं को पुलिस विभाग के बारे में विभिन्न जानकारियां दी


 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नारी सशक्तिकरण ,नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे अभियान मिशन शक्ति के प्रचार प्रसार के लिए पुलिस अधीक्षक महराजगंज प्रदीप गुप्ता के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार के पर्यवेक्षण में जनपद महराजंगज के एस.एस इन्टरमीडिएट कालेज करामही थाना कोठीभार,चौथी चौधरी इन्टरमीडिएट कालेज थाना परसामलिक,दिग्विजय नाथ इन्टरमीडिएट कालेज चौक बाजार थाना चौक,इस्लामिया इन्टर कालेज हरपुर तिवारी थाना श्यामदेउरवा, सैयद अहमद खान जनता इंटर कॉलेज बहदुरी बाजार थाना कोल्हुई ,रामभोली इन्टर कालेज कृष्णानगर कस्बा व थाना निचलौल व इन्दर प्रसाद चौधरी इन्टर कालेज कस्बा व थाना बरगदवा जनपद महराजगंज में छात्राओं को पुलिस विभाग के बारे में विभिन्न जानकारियां थाने के पुलिसकर्मियों द्वारा दी गयीं।


उनको मिशन शक्ति, महिला हेल्पडेस्क, थाना परिसर के विभिन्न हिस्सों, विभिन्न अभिलेखों, यातायात नियमों, UP-112, वीमेन पावरलाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, ट्वीटर सेवा आदि के बारे में विस्तार से समझाया गया। बालिकाओं को बताया गया कि किसी के द्वारा अभद्र टिप्पणी, छींटाकशी, छेड़छाड़ या किसी अराजक तत्व द्वारा पीछा करने पर बिना डरे तत्काल यूपी पुलिस की आपातकालीन सेवाओं से सहायता लें। वूमेन पावर लाइन 1090 के संबंध में बताया गया कि इस सेवा के तहत शिकायत सुनने वाली अधिकारी भी महिला अधिकारी होती है, इसमें शिकायतकर्ता का नाम ,पता, मोबाइल नंबर आदि किसी के साथ शेयर नहीं किया जाता है। पूर्णतया गोपनीय रखते हुए सहायता की जाती है । साथ ही साथ आस पास की महिलाओं को भी उक्त जानकारी को साझा करने हेतु प्रेरित भी किया।


 


 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ