सड़क दुर्घटना में घायल लेखपाल ने तोड़ा दम, अधिकारियों व राजस्व कर्मियों ने जताया शोक

सड़क दुर्घटना में घायल लेखपाल ने तोड़ा दम, अधिकारियों व राजस्व कर्मियों ने जताया शोक

अयोध्या। जनपद के बीकापुर तहसील क्षेत्र में तैनात सड़क हादसे में घायल हल्का लेखपाल की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। अधिकारियों और राजस्व कर्मियों ने शोक सभा कर श्रद्धांजलि अर्पित की है।


मूल रूप से जनपद के महाराजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कुम्हिया निवासी करीब 55 वर्षीय दिनेश सिंह बीकापुर तहसील क्षेत्र में गुन्नौर गांव क्षेत्र के हल्का लेखपाल के पद पर तैनात थे। वह बीकापुर तहसील इकाई के अध्यक्ष भी रहे। रोज की तरह शुक्रवार देर शाम वह अपनी ड्यूटी पूरी कर मोटरसाइकिल से वापस अपने घर जा रहे थे कि इसी दौरान दर्शननगर रसूलाबाद मार्ग के सुटकहा तिराहे के निकट एक मोटरसाइकिल से टक्कर हो जाने के चलते गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनको सिर में गंभीर चोट आई थी जिसके बाद उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान लेखपाल की मौत हो गई। महाराजगंज पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक लेखपाल अपने पीछे पत्नी के अलावा तीन पुत्र छोड़ गए है। जिसमें अभी केवल बड़े पुत्र की शादी हुई है और दो अन्य बेटो की शादी होनी है। सड़क दुर्घटना में लेखपाल संघ के पूर्व पदाधिकारी की मौत पर राजस्व कर्मियों लेखपाल संघ तथा राजस्व जुड़े अधिकारियों ने शोक जताया है।


शोक जताने वालों में बीकापुर के एसडीएम दिग्विजय प्रताप सिंह, तहसीलदार मनोज कुमार सिंह ,लेखपाल संघ के अध्यक्ष अवधेश मिश्रा, मंत्री विनोद पांडे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सौरभ पांडे, कोषाध्यक्ष सर्वेश गुप्ता , संतोष दुबे , संतराम दुबे, दिनेश सिंह, हरिश्चंद्र वर्मा, कुंजपरी यादव कानूनगो राम प्रताप पांडेय, राजेन्द्र प्रताप सिंह सहित क्षेत्र के शशांक सिंह,भूपेन्द्रनाथ सिंह,चन्द्र प्रकाश सिंह,सत्य प्रकाश सिंह तहसील के अधिवक्त शामिल रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ