Ticker

6/recent/ticker-posts

Advertisement

Responsive Advertisement

संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित हुए विविध कार्यक्रम संविधान की उद्देशिका के पाठन के साथ अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई गई शपथ

लखीमपुर-खीरी:गुरुवार को संविधान दिवस के अवसर पर जनपद में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समस्त सरकारी, अर्द्धसरकारी, शैक्षणिक संस्थाओं में संविधान की उद्देशिका का पाठन किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने अधिकारियों- कर्मचारियों को भारतीय गणराज्य का संकल्प एवं संविधान की शपथ दिलाई।


जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने इस अवसर पर शपथ दिलाते हुये कि हम सब लोग भारत के संविधान में दिए गए मूल कर्तव्यों का पालन करेगें। संवैधानिक आदर्शों, संस्थाओं, राष्ट्रध्वज व राष्ट्रीय प्रतीकों का आदर करेगें। देश की संप्रभुता अखण्डता की रक्षा करेेंगे। महिलाओं का सम्मान करेगें। हिंसा से दूर रहकर बंधुता बढ़ाएंगें। सामाजिक संस्कृति का संर्द्धधन व पर्यावरण का संरक्षण करेगें। वैज्ञानिक दृष्टिगकोण का विकास करेगें। सार्वजनिक सम्पत्ति की रक्षा करेगें। व्यक्तिगत व सामूहिक गतिविधि में उत्कृष्टता बढ़ाएगें। सबको शिक्षा के अवसर प्रदान करेगें एवं स्वतंत्रता आन्दोलन के आदर्शों को बढ़ावा देगें। इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने भारतीय गणराज्य का संकल्प भी दिलाया।


    इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी डॉ अरुण कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर पूजा यादव, कलेक्ट्रेट के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।


 


Post a Comment

0 Comments