सशस्त्र सीमा बल के जवानों को संविधान दिवस पर प्रस्तावना की दिलाई गई शपथ

सशस्त्र सीमा बल के जवानों को संविधान दिवस पर प्रस्तावना की दिलाई गई शपथ


रूपईडीहा-बहराइच| सशस्त्र सीमा बल 42वीं वाहनी के सभी सीमा चौकियों में संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की प्रस्तावना की सभी कार्मिकों को शपथ दिलाई गयी| एस.एस.बी. 42वीं वाहिनी के कमांडेंट प्रवीण कुमार ने जवानों को संविधान दिवस पर शपथ दिलाई साथ ही साथ संविधान की महत्ता के बारे मे भी बताया|


प्रवीण कुमार ने संबोधन में कहा कि भारतीय संविधान की एक प्रमुख विशेषता यह है कि यह नागरिकों के अधिकारों और कर्तव्यों को संतुलित करता है |  


मौलिक कर्तव्यों की महत्ता को इंगित करते हुए बताया गया कि यह संप्रभुता तथा अखंडता की रक्षा करता है, देश की प्रगति में सहायक है, प्राकृतिक तथा सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा करने में सहायक है, संस्कृति की रक्षा और संरक्षण तथा लोकतंत्र को सफल बनाने में सहायक है | उक्त शपथ के दौरान शैलेष कुमार उप कमांडेंट के साथ सभी बलकर्मी उपस्थित रहें |


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ