Ticker

6/recent/ticker-posts

Advertisement

Responsive Advertisement

ट्रक ने साइकिल सवार को रौंदा,आक्रोशित ग्रामीणों ने हाइवे जाम कर किया पथराव


महाराजपुर थाना एरिया में नेशनल हाइवे पर हादसा


30 मिनट तक जाम रहा हाइवे, पुलिस ने ग्रामीणों को कराया शांत


ब्यूरो कार्यालय (सरसौल)। कानपुर के महाराजपुर थाना एरिया स्थित नेशनल हाइवे पर गुरुवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार युवक को रौंद दिया। युवक की मौके पर मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने हाइवे जाम कर पथराव किया। पथराव से अफरातफरी फ़ैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराया। इस दौरान करीब आधा घंटे तक हाइवे जाम रहा। 


फतेहपुर के रामनगर निवासी लवकुश एचएएल में मजदूरी करता था। महाराजपुर के भदासा गांव निवासी जीजा कल्लू के यहां रहता था। गुरुवार सुबह लवकुश साइकिल से एचएएल जाने के लिए निकला था। तभी महाराजपुर पुल के पास फतेहपुर से रामादेवी की तरफ आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने लवकुश की साइकिल में टक्कर मार दी। नीचे गिरते ही क्लर्क का पहिया लवकुश के ऊपर से निकल गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि पुलिस के न आने से नाराज ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। पथराव से भगदड़ मच गई और लोग भागने लगे।


फतेहपुर से रामादेवी आने वाली लेन पर वाहनों की लाइन लग गयी। करीब 30 मिनट बाद पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराया। जाम खुलवाने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। 


 महाराजपुर एसओ राघवेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे के बाद हाइवे पर जाम लग गया था। ग्रामीणों के पत्थर चलाने जैसी कोई बात नही है। फिलहाल जाम को खुलवा दिया है। मृतक के परिजनों को सूचित कर ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपित चालक की तलाश की जा रही है।


Post a Comment

0 Comments