वन मंत्री ने किया दुधवा के शीतकालीन सत्र का आगाज

वन मंत्री ने किया दुधवा के शीतकालीन सत्र का आगाज


-दुधवा के पर्यटन परिसर पहुंचे प्रमुख मुख्य वन संरक्षक राजीव गर्ग ने फीता काटने के बाद हरी झंडी दिखाकर सैलानियों को किया जंगल के लिए रवाना।


01 दुधवा पर्यटन परिसर के मुख्य गेट का फीता काटते प्रमुख मुख्य वन संरक्षक राजीव गर्ग।


 विधि वधान से पूजन अर्चन के बाद शीतकालीन सत्र का किया गया आगाज।


पलियाकलां-खीरी: रविवार को दुधवा के शीतकालीन सत्र का श्री गणेश कर दिया गया। वर्चुअल कार्यक्रम के तहत दुधवा मुख्यालय पर ऑनलाइन सिस्टम टर वन मंत्री दारा सिंह ने हरी झंडी दिखाकर दुधवा के सत्र का आगाज किया। इसके बाद पर्यटन परिसर पहुंचे प्रमुख मुख्य वन संरक्षक राजीव गर्ग ने विधि विधान से पूजन अर्चन करने के बाद जंगल को जाने वाले मुख्य गेट का फीता काटते हुए सैलानियों की जिप्सियों को हरी झंडी दिखाकर सफारी के लिए रवाना किया। शीतकालीन सत्र के शुभारंभ पर शहर सहित आसपास क्षेत्र से दुधवा पर्यटन परिसर पहुंचे लोगों को पार्क प्रशासन ने फ्री में जंगल की सैर कराई। लखनऊ से दुधवा पहुंचा छह सदस्यीय परिवार सत्र के पहले सैलानी रहे। सत्र के पहले दिन ही किशनपुर क्षेत्र में जंगल सफारी करने गए सैलानियों को चार शावकों के साथ बाघिन के दीदार हुए। सैलानियों ने शावकों के साथ बाघिन को देखे जाने से संबंधित वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया। जो कुछ ही देर में लखनऊ और दिल्ली तक के पार्क अधिकारियों के बीच जा पहुंचा। दुधवा पहुंचने वाले सैलानियों को सुबह व दोपहर, दो शिफ्टों में जंगल सफारी कराई जाएगी। कोविड-19 के बीच शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का ध्यान रखते हुए दुधवा टाइगर रिजर्व के शीतकालीन सत्र का रविवार को शुभारंभ कर दिया गया।


वन मंत्री दारा सिंह द्वारा ऑनलाइन वर्चुअल प्रक्रिया के तहत दुधवा का शीतकालीन सत्र शुरू होना था। पहले यह कार्यक्रम शहर से 10 किलोमीटर दूर दुधवा पर्यटन परिसर में रखा गया था। लेकिन नेटवर्क की समस्या के चलते रविवार की सुबह कार्यक्रम स्थल बदलकर दुधवा मुख्यालय कर दिया गया। दुधवा मुख्यालय पर करीब 12 बजे ऑनलाइन वर्चुअल प्रक्रिया के तहत वन मंत्री दारा सिंह ने हरी झंडी दिखाकर दुधवा के शीतकालीन सत्र का श्रीगणेश किया। इसके बाद सैलानियों से भरी जिप्सियां व अधिकारी पर्यटन परिसर पहुंचे जहां जंगल को जाने वाले मुख्य गेट पर प्रमुख मुख्य वन संरक्षक राजीव गर्ग ने शहर के पांडे बाबा शिव मंदिर के पुजारी मनोज कुमार से विधि-विधान अनुसार पूजन अर्चन कराया। पूजन अर्चन के बाद प्रमुख मुख्य वन संरक्षक राजीव गर्ग ने डीडी मनोज कुमार सोनकर के साथ संयुक्त रूप से गेट का फीता काटते हुए हरी झंडी दिखाकर सैलानियों के वाहनों को जंगल के लिए रवाना किया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ