विधान परिषद चुनाव जीतने के लिए भाजपा का माइक्रो मैनेजमेंट प्लान, कार्यकर्ताओं को मिली यह बङी जिम्मेदारी  

विधान परिषद चुनाव जीतने के लिए भाजपा का माइक्रो मैनेजमेंट प्लान, कार्यकर्ताओं को मिली यह बङी जिम्मेदारी  


मेरठ। शिक्षक और स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर भाजपा ने माइक्रो मैनेजमेंट प्लान तैयार किया है। इस माइक्रो मैनेजमेंट के जरिए भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता व्यक्तिगत तौर पर एक-एक वोटर से मिलेगे ओर चुनाव जीत की बुनियाद तैयार करेंगे। मेरठ पहुंचे भाजपा के संगठन महामंत्री सुनील बंसन ने कहा कि शिक्षक और स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि यह चुनाव माइक्रोमैनेजमेंट का चुनाव है। इसमें व्यक्तिगत संपर्क पर ध्यान केंद्रित करना है। एक- एक मतदाता की चौखट तक पहुंचना है। पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों को पूरे प्रदेश में 10, 11 और 12 नवंबर को नामांकन पत्र जमा करने हैं। मेरठ और सहारनपुर मंडल के सभी जिलों में मतदाता सम्मेलन आयोजित होंगे।


भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल का कहना है कि पार्टी पंचायत, गन्ना समिति से लेकर सभी चुनाव लड़ेगी। वह बागपत रोड स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में विधान परिषद चुनाव की तैयारियों पर मेरठ व सहारनपुर मंडल के पदाधिकारियों की बैठक को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित कर रहे थे।सुनील बंसल ने कहा कि चुनाव लडऩे से जनाधार बढ़ता है। पिछले 30 साल से को-आपरेटिव में सपा का कब्जा था। भाजपा ने चुनाव लड़ा और को-ओपरेटिव सोसायटी के पदों पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पदासीन हैं। ऐसे ही भूमि विकास के 278 बैंक पर निॢवरोध रूप से भाजपा के कार्यकर्ता चुने गए। कहा कि भाजपा गन्ना समिति के भी चुनाव लड़ेगी। पंचायत के भी चुनाव लड़ेगी। इसी से कार्यकर्ता का नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।


क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि 11 नवंबर को मेरठ, सहारनपुर स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। भाजपा प्रत्याशी ऐतिहासिक जीत दर्ज कर इतिहास रचेंगे। बैठक का संचालन विधायक बृजेश सिंह ने किया। बैठक में केंद्रीय मंत्री वीके सिंह, संजीव बालियान, प्रदेश सरकार में मंत्री सुरेश राणा, प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी, प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर सिंह, देवेंद्र सिंह, प्रदेश मंत्री डाक्टर चंद्र मोहन, अतुल गर्ग, विमल शर्मा, मेरठ महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, मेरठ जिला अध्यक्ष अनुज राठी, सभी क्षेत्रों के विधायक आदि उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ