दर्दनाक हादसा : आगरा के यमुना एक्सप्रेसवे पर कंटेनर से टक्कर के बाद कार में लगी आग, 5 लोग जिंदा जले

दर्दनाक हादसा : आगरा के यमुना एक्सप्रेसवे पर कंटेनर से टक्कर के बाद कार में लगी आग, 5 लोग जिंदा जले




आगरा। मंगलवार की सुबह एत्मादपुर खंदौली थाना क्षेत्र में आगरा यमुना एक्सप्रेस वे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा घटित हो गया। घटनाक्रम मंगलवार सुबह करीब 5:00 बजे का है। जब लखनऊ नंबर की एक कार लखनऊ से आगरा यमुना एक्सप्रेस वे होते हुए दिल्ली की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि इस गाड़ी में पांच लोग सवार थे। जैसे ही यह कार आगरा यमुना एक्सप्रेस वे से दिल्ली की ओर सफर तय कर रही थी। तभी आगे जा रहे नागालैंड नंबर के कंटेनर में कार ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ही कार में आग लग गई और कार में बैठे सभी लोग जिंदा जल गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार कन्टेनर में घुसी और उसमें ही फंसकर रह गयी।

इस घटना में कार के अंदर सवार पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा विपरीत दिशा से आ रहे एक कंटेनर के कार में टकराने के बाद हुआ। 

बताया जा रहा है कि लखनऊ के नंबर UP 32 KW 6788 में सवार होकर पांच लोग दिल्ली जा रहे थे। कार यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा के खंदौली इलाके में पहुंची थी। तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक कंटेनर ने कार में टक्कर मार दी।

देखते ही देखते जले कार सवार...

गांव वालों के मुताबिक यह हादसा रोंगटे खड़ा कर देने वाला था। कंटेनर से टकराने के बाद जहां कार पूरी तरीके से आग से घिर चुकी थी तो वही कार के अंदर सवार पांचों लोग अपनी जान बचाने की गुहार लगा रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि किसी को भी संभलने का मौका नहीं मिला। तेज आवाज के साथ कार में आग लग गई और कार के अंदर बैठे सभी लोग जिंदा जल गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सभी लोग कार के अंदर बुरी तरह से जल चुके थे।पुलिस ने एक्सीडेंट करने वाले नागालैंड के कंटेनर को भी कब्जे में ले लिया है। अब पुलिस अग्रिम कार्यवाही की बात कह रही है।


 मृतक पांच लोगों की पहचान 

1-मुरली मनोहर सरोज 35 वर्ष पुत्र स्वर्गीय राम फल नि 283/63/32/2 तकिया प्रेमवती नगर गढ़ी कानोरा थाना आलाम गंज लखनऊ,


2-श्रीमती सीमा देवी पत्नी मुरली मनोहर सरोज उम्र करीब 32 वर्ष,


3-मंजू देवी चचेरी बहन मृतक मुरली पुत्री रामबरन निवासी बिशन दास पुर थाना गौरीगंज अमेठी,


4-श्रीमती सिरताज 58 वर्ष सास मुरली पत्नी कमल किशोर निवासी 283/ 63/क/2 तकिया प्रेमवती नगर गढ़ी कनौरा थाना आलम बाग लखनऊ,


5- चालक संदीप पुत्र राजकुमार निवासी हाल पता- इलमास बाग अमर सिंह टिंबर स्टोर लखनऊ मूल निवासी गांव मिर्जापुर थाना औरास उन्नाव,

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ