Ticker

6/recent/ticker-posts

Advertisement

Responsive Advertisement

पूर्व विधायक तीसरे दिन भी नजर बन्द, लगातर दूसरे दिन भी सपा कार्यालय पर लगा रहा प्रशासन का ताला



भिनगा-श्रावस्ती। किसानों द्वारा भारत बन्द के समर्थन को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी किसानों के इस आंदोलन को समर्थन दे रही है। अपने आंदोलन के तीसरे दिन बुधवार को प्रदर्शन करने का एक बार फिर खाका तैयार किया गया। लेकिन श्रावस्ती पुलिस ने काफी चौकसी दिखाते हुए सपा का नेतृत्व करने वाले पूर्व विधायक इंद्राणी वर्मा व उनके समर्थकों को घर मे ही नजर बन्द कर दिया। प्रशासन के सख्त तेवर को देख सपा के लोग धरना प्रदर्शन नही कर पाए। समाजवादी पार्टी द्वारा किसानों के समर्थन में चलने वाले इस आंदोलन के तीसरे दिन प्रशासन ने सख्ती दिखाई। इस सम्बंध में पूर्व विधायक इंद्राणी वर्मा ने कहा कि इस लोकतांत्रिक देश मे सरकार का यह अमानवीय व्यवहार ठीक नही है। सरकार शासन सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। प्रदेश की भाजपा सरकार कुछ भी कर सकती है। हमको सुबह से ही घर मे नजर बन्द कर रखा है तथा हमारे साथ मुलायम यादव, मंसा राम वर्मा, कैलास वर्मा, समीम अहमद को भी नजर बन्द कर दिया गया है।

वहीं सपा के जिला मीडिया प्रभारी अतीकुर्रहमान (राजा खान) ने बताया की प्रशासन ने आज भी पूर्व विधायक इन्द्राणी वर्मा को नजर बन्द कर दिया है तथा सपा कार्यालय पर लगातार दूसरे दिन भी ताला बंद कर रखा है। किसी भी कार्यकर्ता को जाने नही दिया जा रहा है। सभी सपा कार्यकर्ताओ ने जिले में जगह जगह किसानों के समर्थन में पम्पलेट बाट कर सरकार के नीतियों का विरोध किया गया है।


Post a Comment

0 Comments