पुलिस ने पढ़ाया नारी सशक्तिकरण का पाठ, नारियों के सम्मान के लिए चलाया जा रहा है नारी सशक्तिकरण मिशन

पुलिस ने पढ़ाया नारी सशक्तिकरण का पाठ, नारियों के सम्मान के लिए चलाया जा रहा है नारी सशक्तिकरण मिशन


जरवल (बहराइच)। शासन की ओर से नारी सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत ग्राम सभा जतौरा में पुलिस के द्वारा नारी सशक्तिकरण अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें महिला कांस्टेबल अश्वनी पाठक ने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा यदि किसी महिला के साथ कोई छेड़छाड़ या अभद्रता करता है तो उसकी सूचना महिला हेल्पलाइन नंबर 181 वूमेन पावर लाइन 1090 पर सूचना दे सकते हैं सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगाl उन्होंने सतर्क करते हुए कहा की रात में अकेले घर से बाहर ना निकले, किसी अजनबी पर विश्वास ना करेंl घर से बाहर निकलते समय घरवालों वालों को सूचित करके ही निकलेl वहीं पर दूसरी तरफ महिला कांस्टेबल अश्वनी पाठक के द्वारा जन्म प्रमाण पत्र का वितरण भी किया गयाl कार्यक्रम के दौरान एसआई दरोगा पवन सिंह, कांस्टेबल देश दीपगिरी, ग्राम विकास अधिकारी गुलाबगंज, ग्राम प्रधान राकेश राव, आलोक वर्मा, प्यारे लाल शर्मा, दुर्गेश कुमार वर्मा, दीनबंधु तिवारी, सुनील यादव, सफाई कर्मी देवी शरण सहित ग्राम सभा की काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीl


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ