सुधीर गुप्ता को बनाया गया समाजवादी व्यापार सभा का जिलाध्यक्ष,व्यापारियों सपाइयों में खुशी की लहर

सुधीर गुप्ता को बनाया गया समाजवादी व्यापार सभा का जिलाध्यक्ष,व्यापारियों सपाइयों में खुशी की लहर



शाहाबाद/हरदोई। समाजवादी पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी। पार्टी द्वारा लगातार संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे युवाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपने में जुट गई हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष व सहारनपुर नगर से सपा विधायक/पूर्व मंत्री संजय गर्ग ने तेजतर्रार नेता यूथ ब्रिगेड के पूर्व ज़िला सचिव सुधीर गुप्ता उर्फ मिन्ना को जिले का बड़ा दायित्व सौंपते हुए समाजवादी व्यापार सभा हरदोई का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। जिलाध्यक्ष बनाये जाने की खबर जिले में पहुंचते ही सुधीर गुप्ता को बधाई देने वालों का तांता लग गया है। यूथ ब्रिगेड के पूर्व जिलाध्यक्ष रामज्ञान गुप्ता नेे सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुधीर गुप्ता को व्यापार सभा का जिलाध्यक्ष पद की ज़िम्मेदारी देने से व्यापारियों में हर्ष है हम अधिक से अधिक व्यापारी वर्ग को जोड़कर समाजवादी पार्टी को मज़बूत करने का कार्य करेंगे। बधाई देने वालों में समाजवादी पार्टी के एमएलसी डॉक्टर राजपाल कश्यप,जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू,पूर्व सांसद उषा वर्मा, पूर्व विधायक आसिफ खां बब्बू ,पूर्व सांसद अंशुल वर्मा, पूर्व विधायक बाबू खां, पूर्व जिलाध्यक्ष शराफत अली,पूर्व विधायक राजेश्वरी,पूर्व जिलाध्यक्ष पदमराग सिंह यादव पम्मू, ज़िला महासचिव वीरेन्द्र सिंह यादव आदि समेत सैकड़ों लोगों ने बधाई दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ