सामुदायिक शौचालयों के संचालन की जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेकर स्वयं सहायता समूहों ने पेश की मिसाल : डीएम

सामुदायिक शौचालयों के संचालन की जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेकर स्वयं सहायता समूहों ने पेश की मिसाल : डीएम



लखीमपुर खीरी:मंगलवार को ब्लॉक मितौली के प्रांगण में प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में 51 ग्राम पंचायतों के नवनिर्मित एक-एक सामुदायिक शौचालयों की बागडोर स्वयं सहायता समूह को सौंप दी गई। 

ब्लॉक परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह व सीडीओ अरविंद सिंह ने किया। कार्यक्रम की रूपरेखा के संबंध में खंड विकास अधिकारी चंदन देव पांडेय ने विस्तार से जानकारी दी।

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की जज्बे को सलाम किया। महिलाओ को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार नित नए कदम उठा रही है। 

उन्होंने कहा कि समूह की महिलाओं ने स्वप्रेरणा से सामुदायिक शौचालयों के संचालन की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली। जिसकी हर स्तर पर प्रशंसा हो रही है।

सीडीओ अरविंद सिंह ने कहा कि स्वयं सहायता समूहो ने मेहनत और लगन से पूरे जिले में अपना लोहा मनवाया है। जिनके हौसले एवं उत्साह को सलाम करता हूं। उन्होंने कहा कि आपके ब्लॉक में सभी ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण पूर्ण हो चुका है। उन्होंने कहा कि आज यहां के स्वयं सहायता समूह को सामुदायिक शौचालयों की संचालन एवं रखरखाव की बागडोर सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि सामुदायिक शौचालयों की साफ सफाई इतनी बेहतर हो लोग इसकी मिसाल प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि समूह की महिलाओं को किसी प्रकार की असुविधा होने पर प्रशासनिक अधिकारी पूरा सहयोग करेंगे। इसे मुहिम की तरह चलाएं जो पूरे उत्तर प्रदेश में मिसाल बने।

आज के इस कार्यक्रम में विकासखंड निघासन की कुल 51 स्वयं सहायता समूह को प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में प्रधान एवं ग्राम सचिव द्वारा संचालन पत्र सौंपा गया।  

आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम मितौली दिग्विजय कुमार सिंह, पीडी आरके चौधरी, डीसी एनआरएलएम अजय प्रताप सिंह, डीसी मनरेगा राजनाथ भगत एवं काफी संख्या में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रही।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ