कुशीनगर :नए कृषि कानून का विरोध करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने निकाली पदयात्रा

कुशीनगर :नए कृषि कानून का विरोध करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने निकाली पदयात्रा



जनपद कुशीनगर में केंद्र सरकार की तरफ से लागू नए कृषि कानून का विरोध करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पदयात्रा निकाली। इस तीन दिवसीय कांग्रेस संदेश पदयात्रा की शुरूआत खजुरी बाजार से हुई। यहां जिलाध्यक्ष ने वरिष्ठ कांग्रेस को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।



बुधवार को खजुरी बाजार से प्रारंभ हुई पदयात्रा पड़री, गड़हिया बसंतपुर, नौगांवा होते हुए ग्रामसभा बरवा रतनपुर तक गई। जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से लाया गया कृषि कानून किसान विरोधी है। इसके लागू होने से किसान बर्बाद और बंधुआ मजदूर हो जाएंगे। सरकार को इसे वापस करना चाहिए। कांग्रेस पार्टी देश के अन्नदाताओं की लड़ाई आखिरी सांस तक लड़ने की लिए वचनबद्ध है।



इस दौरान राधेश्याम पासवान, सीताराम प्रधान, अजय जायसवाल, भगवंत कुशवाहा, आफताब आलम, रतन मद्धेशिया, अनिरुद्ध कुशवाहा, अमित कुमार शाही, सुरेंद्र गुप्ता, अजय कुमार यादव, सुरेश उपाध्याय, अशोक सिंह, विजेंद्र मल्ल, वाजिद अली, राजेश सिंह, लालबाबू, बिग्गन कुशवाहा, हरेंद्र सिंह, पवन यादव, राजीव सिंह, प्रेम सिंह, संदीप शर्मा, जितेंद्र कन्नौजिया, मुलायम अंसारी, रामनरेश शर्मा, मुन्ना यादव, गणेश यादव, सोनू चौधरी, कमलेश सिंह, प्रदीप मद्धेशिया, रमेश सिंह, वशिष्ठ पाल, बासदेव कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ