Ticker

6/recent/ticker-posts

Advertisement

Responsive Advertisement

महाराजपुर के शिशुपुर गांव में चौपाल में किसानों से बातचीत करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री



ब्यूरो कार्यालय (कानपुर):केंद्रीय सरकार की तरफ से पेश किया गया "कृषि बिल" किसानों के हित मे है। विरोधी दल किसानों को बरगला रहे हैं। जबकि उंन्होने खुद ही 70 साल में कभी भी किसान हित मे कोई विकास नही किया। ये बात महाराजपुर के शिशुपुर गांव में आयोजित "किसान चौपाल" के दौरान प्र्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने कही। 

प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना रविवार को शिशुपुर गांव में चौपाल में पहुंचे। जहां पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। सतीश महाना ने किसानों को कृषि बिल की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल सिर्फ किसानों को बरगला रहे हैं। जबकि कृषि बिल पूरी तरह से किसानों के हित में है। 

उन्होंने कहा कि विपक्षी दल ने खुद 70 साल में किसान हित मे कोई कार्य नही किया है। अब सरकार किसानों के बारे में सोच रही है तो वे उन्हें बहका रहे हैं और इस प्रकार से प्रदर्शन करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय मे कानून के लागू होने के बाद किसान इससे लाभान्वित ही होंगे। इसके अलावा उन्होंने सरकार की उपलब्धि गिनाते हुए कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार बिना किसी भेदभाव के सबका साथ, सबका विकास के नारे पर काम कर रही है। जिसके चलते कई जनहित योजनाओं को चलाया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि अगले साल जनवरी माह से अब किसान नर्वल से रजिस्ट्री भी करा सकेंगे। उन्हें सदर तहसील जाने की भी जरूरत नही पड़ेगी। इसके अलावा उन्होंने किसानों की समस्याओं को भी सुना।

कार्यक्रम के आयोजक भाजपा किसान मोर्चा ग्रामीण के जिला महामंत्री अजय प्रताप सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया इस मौके पर सुरेंद्र अवस्थी, बी.डी राय, विनय मिश्रा, अखिलेश सिंह राठौर , विनय प्रताप सिंह, लखन पांडेय, रमेश कुशवाहा , हरिहर सिंह लखन पांडेय रोहित सिंह आदि मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments