Ticker

6/recent/ticker-posts

Advertisement

Responsive Advertisement

मंडलायुक्त ने कृषि उत्पादन मंडी समिति का औचक निरीक्षण कर धान क्रय केंद्रों की जमीनी हकीकत जानी



लखीमपुर खीरी:मंगलवार को अपने भ्रमण कार्यक्रम के तीसरे और अंतिम दिन जिले के नोडल अधिकारी एवं मंडलायुक्त लखनऊ मंडल लखनऊ रंजन कुमार ने कृषि उत्पादन मंडी समिति राजापुर का औचक निरीक्षण कर धान क्रय केंद्रों की जमीनी हकीकत जानी।

निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी रंजन कुमार ने कृषि उत्पादन मंडी समिति राजापुर में संचालित खाद्य विभाग के धान क्रय केंद्र पर जा पहुंचे। जहां क्रय केंद्र पर धान बेचने आए कफरा निवासी कास्तकार गोवर्धन प्रसाद पुत्र अंबिका प्रसाद के पुत्र से बातचीत कर धान खरीद की जमीनी हकीकत जानी। पड़ताल के दौरान उसने बताया कि उसने 52 कुंटल धान पूर्व में धान क्रय केंद्र में विक्रय कर चुका है। आज वह 18 कुंटल धान विक्रय करने आया है। इसके बाद उसका 20 कुंटल धान विक्रय हेतु अवशेष रह जाएगा। जिसे आजकल में विक्रय कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त मौजूद अन्य काश्तकारों से भी नोडल अधिकारी ने बातचीत की। 

इस दौरान उन्होंने काश्तकारों से धान विक्रय में आने वाली कठिनाइयों के संबंध में चर्चा की। मौजूद अधिकारियों ने विक्रय व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि काश्तकारों धान के विक्रय हेतु ऑनलाइन पंजीकरण कराते है, सत्यापन के उपरांत, धान का सैंपल व ऑनलाइन पंजीकरण डॉक्यूमेंट लेकर काश्तकार धान क्रय केंद्रों पर आते हैं। जहां उन्हें एक टोकन जारी किया जाता है। टोकन में नियत तिथि पर ही उनका धान क्रय केंद्र द्वारा क्रय किया जाता है। उन्होंने पूरी व्यवस्था के संबंध में किसानों से पड़ताल की। 

निरीक्षण के दौरान डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, सीडीओ अरविंद सिंह, एडीएम अरुण कुमार सिंह, डिप्टी आरएमओ लालमणि पांडे, एसडीएम सदर अरुण कुमार सिंह सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments