बसपा छोड़ सपा में शामिल हुए निशांत श्रीवास्तव, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

बसपा छोड़ सपा में शामिल हुए निशांत श्रीवास्तव, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत




बलरामपुर। युवा समाजसेवी निशान्त श्रीवास्तव ने बसपा को छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व० चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष रामनिवास मौर्या व पूर्व मंत्री डॉ एसपी यादव ने निशान्त श्रीवास्तव को समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराया। सपा जॉइन करने के बाद निशान्त श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व समाजवादी पार्टी के नीतियों व विचारों के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी जॉइन किया हूं। उन्होंने कहा कि सपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमे सभी वर्गों का सम्मान होता है, सपा हमेशा गरीब मजदूर किसानो के अधिकार के लिए संघर्ष करती है। उन्होंने कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की नीतियों व विचारों को आगे बढ़ाते हुए आगामी विधानसभा 2022 में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है। निशांत श्रीवास्तव अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कार्यक्रम में पार्टी जॉइन करने के बाद उपस्थित सभी वरिष्ठ नेताओ व पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने निशांत श्रीवास्तव व उनके साथ आए हुए समर्थकों का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पूर्व विधायक जगराम पासवान जिला महासचिव सफीउल्ला खा, जिला सचिव नीरज शुक्ला, राम कुमार यादव, एजाज मालिक, सपा नेता डॉ भानु त्रिपाठी, राजा राम गौतम, ललित पासवान, विशाल श्रीवास्तव, बहलोल नियाजी, राजेश्वर मिश्रा, सत्रुधन वर्मा, गुड्डू यादव, सानू खान सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ