अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत एक घायल, जिला अस्पताल भर्ती

अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत एक घायल, जिला अस्पताल भर्ती




बड्डूपुर, बाराबंकी। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को पीछे से टक्कर मार दी ।हादसे में साइकिल सवार साले- बहनोई दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान साले की मौत हो गई। वहीं बहनोई की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

बड्डूपुर थाना क्षेत्र के ग्राम टिकरा निवासी रोहित 25 की छोटी बहन की शुक्रवार विवाह है। बुधवार को घर में तेल पूजन कार्यक्रम चल रहा था।घर में वैवाहिक कार्यक्रम के चलते मेहमान थे ।इस लिए भोजन कराने के लिए शाम को बहनोई संजय 28 के साथ साइकिल से बड्डूपुर पत्तल लेने गया था।चँदौली गांव के निकट एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी।हादसे में साले -बहनोई दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी वाहन से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।जहां पर इलाज के दौरान रोहित की मौत हो गई।वहीं घायल संजय की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रिफर कर दिया। जानकारी घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया।बड्डूपुर एस एस आई जे बी सिंह ने बताया कि हादसे मे साले बहनोई घायल हुए थे । इलाज के दौरान साले रोहित की मौत हो गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ