बढ़ती ठंड को देखते हुए प्रशासन व विधायक ने गरीबों को वितरित किए कंबल

बढ़ती ठंड को देखते हुए प्रशासन व विधायक ने गरीबों को वितरित किए कंबल


फतेहपुर, बाराबंकी। दो दिनों से अचानक बदले मौसम व ठंड से जन जीवन काफी प्रभावित हुआ। गरीब तबके के लिए ठंड एक बड़ी समस्या की तरह आती है जिसे देखते हुए शासन द्वारा खादी कम्बलों की पहली खेप दो दिन पूर्व ही फ़तेहपुर तहसील मुख्यालय पर पहुंची थी। बढ़ती ठंड व मौसम को देखते हुए अधिकारियों ने पात्र लोगो को कंबल वितरित किये इसके लिए स्थानीय नहर कोठी पर उपजिलाधिकारी फतेहपुर पंकज सिंह द्वारा कम्बल वितरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कुर्सी विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा ने लेखपालों के माध्यम से पात्र लोगो की सूची तैयार कर लोगो निश्चित स्थान पर बुलवाया जहां विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा के पहुचते ही कम्बल वितरण का कार्य शुरू हुआ कम्बल वितरण के साथ ही उप जिलाधिकारी फतेहपुर द्वारा आये सभी लोगो के लिये जल पान की भी व्यवस्था की गई। कम्बल पा कर लोगो के चेहरे काफी प्रशन्नता दिखी। इस मौके पर तहसीलदार राहुल सिंह मौजूद रहे तहसीलदार ने बताया करीब अस्सी पात्र लोगो को कंबल वितरित किये गए। इस मौके प आदर्श नगर पंचायत फतेहपुर के अधिशाषी अधिकारी आदित्य यादव व्यपार मंडल अध्यक्ष रविंदर वर्मा, प्रियांशु जैन आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ