Ticker

6/recent/ticker-posts

Advertisement

Responsive Advertisement

नवनियुक्त महिला जिलाध्यक्ष का कासगंज में कांग्रेसियों ने किया जोरदार स्वागत, बोली महिलाओ को एकजुट कर कांग्रेस पार्टी को करूंगी जनपद में मजबूत



कासगंज। जनपद में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के आहवान कर जनपद कासगंज की कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ सभा की जिलाध्यक्ष विधा शर्मा को नामित किया जाने पर कार्यालय पर स्वागत समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान नवागत बनी पार्टी की जिलाध्यक्ष ने भाजपा सरकार को तानाशाही सरकार बताया। साथ ही जनपद में महिला प्रकोष्ठ को मजबूत करने का दावा किया।

स्वागत समारोह कार्यक्रम का आयोजन सोरों गेट स्थित कांग्रेस कार्यालय पर संपंन हुआ।जहां शीर्ष नेतृत्व द्वारा कांग्रेस पार्टी के महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष विधा शर्मा को बनाये जाने पर एक सराहनीय निर्णय बताया। साथ ही विधा शर्मा को पुष्पहार पहनाकर महिलाओ ने जोरदार स्वागत किया। इसके उपरांत विधा शर्मा ने पार्टी को मजबूत करने का दावा किया, वहीं उन्होंने प्रदेश में हो रही महिलाओं के साथ घटनाओ का एक दुखद पहलू बताया। उन्होंने कहाकि आज महिलाए सुरक्षित नहीं है। महिलाओ की सरेआम इज्जत ही नहीं लूटी जाती बल्कि आवाज उठाने पर जीभ काट दी जाती है या फिर हत्या कर दी जाती है। जबकि केंद्र और प्रदेश की तानाशाह सरकार उलटा पीडिताओ को बंद कर आरोपियों को बचाने का काम कर रही है।ऐसे में महिलाए घर से निकलने में कतार रही है।इस मौके पर जिलाध्यक्ष अदनान मिया, तरूण शर्मा अमित भय्यू यादव, शशिवाला के अलावा बडी संख्या में कांग्रेसी नेता मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments