पंयायत चुनावो की भाजपा ने की तैयारियां शुरू, बैठक कर कार्यकर्ताओ से तैयारियों में जुटने की अपील

पंयायत चुनावो की भाजपा ने की तैयारियां शुरू, बैठक कर कार्यकर्ताओ से तैयारियों में जुटने की अपील


कासगंज। आगामी समय में होने वाले पंचायत चुनावों में पार्टी प्रत्याशी की जीत के लिए भाजपा ने अभी से तैयारियां शुरु कर दी हैं। सोमवार को जिला कार्यालय पर भाजपा के प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से तैयारियों में जुटने की अपील की। साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकारी की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए। 

जिला कार्यालय पर बैठक के दौरान प्रदेश सह संगठन महामंत्री श्री सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही चुनाव में जीत संभव है। इसलिए कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव में जी-जान से जुटना है। जिले के मंडल अध्यक्ष, ब्लॉक संयोजक, वार्ड संयोजक अपने-अपने वार्डों, ब्लॉकों में लोगों से संपर्क करें। योगी सरकार और मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताएं। बैठक को क्षेत्रीय महामंत्री हेमंत राजपूत, पंचायत चुनाव जिला संयोजक महेंद्र सिंह बघेल, जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, सह संयोजक सतेंद्र कश्यप बॉबी ने भी संबोधित किया। बैठक में जिले के महामंत्री, मंडल अध्यक्ष, ब्लॉक संयोजक, वार्ड संयोजक मौजूद रहे। बैठक के बाद प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, जिले के प्रभारी मंत्री अनिल शर्मा, सांसद राजवीर सिंह राजू भैया ने कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों से बातचीत कर उन समस्याओं का निराकरण कराया। इस दौरान सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह, विधायक ममतेश शाक्य, क्षेत्रीय मंत्री पूर्णेन्द्र प्रताप सिंह सोलंकी, राजवीर सिंह भल्ला, नीरज शर्मा, गौरीशंकर शर्मा, डा. ज्ञान प्रकाश गुप्ता, महेंद्र सिंह राना, संजय सोलंकी, सुरेश माहेश्वरी, शिव कुमार भारद्वाज, रामनिवास राजपूत, उत्तम चंद्र पाथरे, रामगोविंद महेरे, अनुरोध प्रताप सिंह, डा. बीड़ी राना, अनिल पुंढीर, केपी सिंह, कृष्णकांत वशिष्ठ, जितेंद्र बघेल, विष्णुदेव पाठक, रविन्द्र ब्रह्मचारी, डा. मिथलेश राना, डा. शैलेन्द्र यदुवंशी, रविंद्र लोधी, शरद गुप्ता, संजय दुबे, ब्रजेश उपाध्याय मौजूद रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ