Ticker

6/recent/ticker-posts

Advertisement

Responsive Advertisement

काली पटटी बांधकर सपाइयों ने किया चार साल बेमिसाल का विरोध



काली पटटी बांधकर सपाइयों ने किया चार साल बेमिसाल का विरोध

सडको पर प्रदशर्न कर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कराये गये झूठे मुकदमें का किया विरोध

बोले चार साल में विकास नहीं पूर्व की सरकार द्वारा किये गये कार्यो का शिलान्यास और उदघाटन किये

कासगंज। जहां एक ओर उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार की चार साल बेमिसाल कार्यक्रम मनाया जा रहा है, तो वहीं जनपद कासगंज में मुलायम सिंह सपा यूथ बिग्रेड के कार्यकर्ताओ ने काली पटटी बांधकर सडको पर काला दिवस के रूप में मनाया। साथ ही सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर कराये गये झूठे, बेबुनियाद मुकदमा को वापस लिये जाने की मांग की।

मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पुष्पेन्द्र यादव की नेतृत्व में सपा कार्याकर्ता सडको पर उतर आये। उन्होंने काली पटटी बांधकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनाये जा रहे चार साल बेमिसाल कार्यक्रम का विरोध किया।उन्होंने बताया कि सरकार चार साल बेमिसाल कार्यक्रम मना रही लेकिन प्रदेश की जनता त्रस्त है। सरकार का विकास धरातल पर शुन्य है, झूठ का पुलिंदा लिए बैठी सरकार केवल पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के द्वारा किये किये विकास कार्यो का उद्घाटन, शिलान्यास और शहरो के नाम बदलने में आगे है। बाद में उन्होंने सपा के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर भाजपा सरकार के इशारे पर किये झूठे और बेबुनियाद मुकदमें का पुरजोर विरोध किया।

Post a Comment

0 Comments