स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ की बैठक संपन्न, बैठक में अधिशासी अधिकारी को माला पहनाकर किया सम्मानित

स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ की बैठक संपन्न, बैठक में अधिशासी अधिकारी को माला पहनाकर किया सम्मानित



कासगंज। स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ जनपद कासगंज की बैठक प्रदेश उप महामंत्री विजय राजपूत की अध्यक्षता में नगर पंचायत शिड पुरा में संपन्न हुई जिसमें महासंघ की कमेटी का विस्तार तथा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया सर्वप्रथम नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी कुल कमल सिंह यादव को माला पहनाकर शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर प्रदेश उप महामंत्री विजय राजपूत ने कहा स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ 50 वर्ष पुराना महासंघ है महासंघ के माध्यम से शासन स्तर से कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान होता रहता है महा संघ सदैव कर्मचारियों के संघर्ष के लिए संघर्षरत है कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर के शासन स्तर पर कार्रवाई जारी है शासन ने बहुत सारी समस्याओं का समाधान कर दिया है किंतु फिर भी कुछ समस्याएं लंबित हैं जिसके लिए महासंघ द्वारा शासन को पत्र भेजा जा चुका शीघ्र ही कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान शासन से हो जाएगा कर्मचारियों को संगठित रहने की आवश्यकता है संगठन में ही एकता का बल है हमें एकता की जंजीर में बंद कर भेदभाव की आपसी भावना को बुलाकर संगठन के प्रति कार्य करना होगा तभी संगठन को मजबूती प्रदान होगी तथा अधिकारी अधिकारी कुल कमल सिंह यादव ने कर्मचारियों की समस्याओं के लिए हर संभव साथ देने का वादा किया उन्होंने कहा कर्मचारियों के लिए हमेशा मेरी सेवाएं उपलब्ध हैं इस अवसर पर उपस्थित लोगों में शिखा शर्मा रामपाल रामनरेश विजय राजपूत रोहन सिंह चैहान प्रवीण कुशवाहा जगदीश यादव राजकुमार महेंद्र सिंह राठौर अमर जयंत अभय प्रताप सिंह खलील अहमद चोब सिंह कुशवाह रामसेवक यादव मोहम्मद अशरफ गंगा प्रसाद श्रीकांत शर्मा बृजेश यादव आदि कर्मचारी उपस्थित थे श्री रोहन सिंह चैहान अध्यक्ष ने नवनियुक्त शाखा अध्यक्ष अमर जयंत शाखा कासगंज शिखा शर्मा और श्रीकांत शर्मा गंजडुंडवारा सभी को माला पहनाकर स्वागत किया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ