Ticker

6/recent/ticker-posts

Advertisement

Responsive Advertisement

कुशीनगर :प्राथमिक विद्यालय में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस




जनपद कुशीनगर के प्राथमिक विद्यालय देवतहाँ, शिक्षाक्षेत्र- नौरंगिया में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्रामीण महिलाओं की गोष्ठी और प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महिला सशक्तिकरण और महिला अधिकारों के प्रति जागरुक किया गया। इस दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर एक पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए।



सोमवार को क्षेत्र के ग्राम सभा स्थित प्राथमिक विद्यालय में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में विभिन्न समूहों की ग्रामीण महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय देवतहाँ प्रधानाध्यापक विद्यासागर ने कहा कि यदि पूर्ण रुप से सामाजिक विकास करना है तो लिंग भेद समाप्त करके लड़कियों व लड़कों में मतभेद नही करना चाहिए। लड़कियों को लड़को की तरह सभी सुविधाएं प्रदान कर उनको हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना होगा। महिलाओं में अपरिमित शक्ति और क्षमताएं विद्यमान हैं। 


विद्यालय के शिक्षक ने कहा कि हर क्षेत्र में महिलाओं ने कीर्तिमान स्थापित कर अपने अद्भुत साहस, अथक परिश्रम के आधार पर विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाने में कामयाबी हासिल की और युग निर्माण में अपना योगदान दिया है। प्रधानाध्यापक ने यह भी बताया कि हर साल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन एक थीम निश्चित की जाती है। इस साल की थीम है यह थीम महिलाओं को अपनी लड़ाई खुद लड़ने के लिए प्रोत्साहित करती है। 



इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के लिए प्रोत्साहित करना है। लड़कियों को अवसर प्रदान किये जायें तो वे किसी भी क्षेत्र में लड़कों से कम नहीं हैं। इस अवसर पर आँगनबाड़ी -संयोगिता मिश्रक, जगदम्बा पाण्डेय, सन्ध्या गुप्ता ,तथा रीता देवी, लागी, सुमित्रा, सावित्री, सुनीता, प्रमीला, लालची, सुसिला व तमाम ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहीं।

Post a Comment

0 Comments