Ticker

6/recent/ticker-posts

Advertisement

Responsive Advertisement

भाजपा समाज के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं का राष्ट्र भक्त संगठन है : कपिल देव वर्मा



अम्बेडकर नगर। भारतीय जनता पार्टी संस्कारी और समाज के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं का राष्ट्र भक्त संगठन है। भाजपा कार्यकर्ता सदैव समाज के अन्तिम व्यक्ति तक अपनी सेवा कार्य कर उनका जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का कार्य करते हैं। भाजपा त्याग और बलिदान के लिए समर्पित कार्य कर्ताओं का विशाल समूह है जो अपनी हित की बलि और समाज हित को सर्वोपरि मानता है। उक्त विचार भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने जिला पंचायत वार्ड राम नगर दक्षिणी में धमाकेदार शुरुआत के साथ चुनाव में उतरने का निर्णय किया है। निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने जिला पंचायत वार्ड राम नगर दक्षिणी के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि अगर भाजपा मेरे ऊपर विश्वास कर इस वार्ड से चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी घोषित किया तो मुझे विश्वास है कि हम आप सभी द्वारा समाज में किए गए उत्कृष्ट कार्य के बल पर चुनाव जीत कर संगठन को मजबूत आधार देने का कार्य करेंगे। निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने राम नगर दक्षिणी वार्ड के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अपने सम्पर्क अभियान की जोर दार शुरुआत करते हुए प्रथम दिन प्रसिद्ध गोविन्द साहब मठ में माथा टेक कर किया।श्री वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार ही देश को आगे बढ़ाने और अन्तिम व्यक्ति के उत्थान का कार्य कर रही है आपका साथ और सम्बल हमें आपके सेवा कार्य को करने की प्रेरणा देता है। आपकी सेवा से मुझे बहुत आत्म संतुष्टि मिलती है।समाज हित के कार्य को मैं अपना धर्म मानता हूं और आप के सहयोग को सम्बल।

  कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष भगवान पाण्डेय ने किया।

     कार्यक्रम और सम्पर्क आभियान में प्रमुख रूप से वार्ड प्रभारी राम दरश उपाध्याय, संयोजक विजय गुप्त, मण्डल प्रभारी योगेन्द्र निषाद, तिलक धारी निषाद,भाजपा जिला मंत्री इंद्रेश निषाद,महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अम्बिका जायसवाल, मण्डल महामंत्री गौरव दुबे, अनिल सिंह मण्डल मंत्री, सभाजीत चौरसिया,राम प्रीत गौतम जिला महामंत्री अनुसूचित मोर्चा, हीरा लाल निषाद, रोहित पाठक, अशोक कुमार, अनिल सिंह, पंकज सिंह, आदर्श सिंह, अमित सिंह, राम यश भारती आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments