Ticker

6/recent/ticker-posts

Advertisement

Responsive Advertisement

प्रेमी जोड़े ने इस लिए जहर खाकर सड़क पर दी तड़प-तड़प कर जान,फिर लड़के के परिजनों ने.....?



पंजाब के फिल्लौर में एक प्रेमी जोड़े ने खौफनाक कदम उठा लिया है। लड़की नाबालिग होने की वजह से दोनों की शादी नहीं हो पा रही थी। वहीं दोनों के परिजन भी इस शादी के खिलाफ थे। युवक लड़की को कुछ दिन पहले भगाकर भी ले गया था। सोमवार को दोनों ने जहर निगल कर अपनी जीवन लीला सड़क पर ही तड़प-तड़प कर समाप्त कर ली। बता दें कि लड़की को भगाने के मामले में नकोदर पुलिस युवक के खिलाफ मामला दर्जकर दोनों की तलाश भी कर रही थी।डीएसपी नकोदर नवनीत माहल ने बताया कि सन्नी गांव माहूवाल नकोदर का रहने वाला था। उसके नाबालिग से प्रेम संबंध थे। चार अप्रैल को सन्नी उसे भगा ले गया था। पुलिस ने उसके खिलाफ अपहरण का केस दर्जकर लिया था और लड़के की तलाश कर रही थी ताकि लड़की को बरामद किया जा सके। पुलिस को जानकारी मिली थी कि दोनों लखनऊ में है लेकिन लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही थी। पुलिस जांच कर ही रही थी कि इस बीच सन्नी व लड़की सोमवार को फिल्लौर पहुंचे और जहर निगल लिया। पुलिस ने लड़के के परिवार वालों से संपर्क किया तो उन्होंने मौके पर आने से इनकार कर दिया। वहीं लड़के के परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया। हालांकि लड़की का शव उसके परिजन अपने साथ ले गए हैं।  

Post a Comment

0 Comments