समस्याओं को लेकर इनके विरुद्ध सफाई कर्मियों ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, कहा....

समस्याओं को लेकर इनके विरुद्ध सफाई कर्मियों ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, कहा....




बिसवां/(सीतापुर)। नगर पालिका परिषद् बिसवां में सफाई कर्मचारियों ने एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी बिसवां अनपुम मिश्र को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि सफाई कर्मियों के साथ पालिका प्रशासन कई वर्षों से भेदभाव कर रहा है। सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को पालिका प्रशासन द्वारा अनदेखा किया जा रहा है तथा पालिका प्रशासन द्वारा सफाई कर्मचारियों के साथ हमेशा ही जातीय भेदभाव से प्रताडि़त किया जाता रहा है। नगर पालिका परिषद् बिसवां में लगभग 14 वर्षों से कार्यरत 13 बैकलाग सफाई कर्मचारियों से सफाई का कार्य नहीं लिया जा रहा है। कर्मचारी व यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा अपनी समस्याओं से पालिका प्रशासन को 2 अप्रैल 2019, 24 अप्रैल 19, 20 मार्च 2021 को समय समय पर निवेदन पूर्वक अवगत कराया जा चुका है। किन्तु पालिका प्रशासन द्वारा समस्याओं का निस्तारण नहीं किया जा रहा है जिससे कर्मचारी बहुत ही आक्रोशित है। अन्यथा विपरीत परिस्थितियों में 16 अप्रैल को समस्त सफाई कर्मचारी विवश होकर कार्य बहिष्कार कर हड़ताल पर चले जायेंगे। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी पालिका प्रशासन की होगी। ज्ञापन में निम्न मुख्य मांगे नगर पालिका परिषद बिसवां में 14 वर्षों से कार्यरत 13 बैकलाग सफाई कर्मचारियों से सफाई का कार्य लिया जाए। संविदा सफाई कर्मचारियों को अन्य नगर पालिकाओं की भांति सातवें वेतनमान का लाभ दिया जाए। समस्त स्थाई सफाई कर्मचारियों का बकाया एरियर जनवरी 2016 से दिसंबर 2016 तक 50 प्रतिशत देय अवशेष का भुगतान किया जाए। मृतक सफाई कर्मचारियों के परिवार को बकाया धनराशि का भुगतान करें। समस्त सफाई कर्मचारियों को वर्दी दी जाए। ठेका सफाई कर्मचारियों का शासन द्वारा बढ़ा मानदेय वेतन दिया जाए। संविदा सफाई कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश दिया जाए। समस्त सफाई कर्मचारियों की सुबह की उपस्थिति पूर्व की भांति नगर पालिका परिषद बिसवां में कराई जाए। संविदा सफाई कर्मचारियों की ईपीएफ की कटौती पूर्व की भांति चालू की जाए आदि रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ