कोरोना से जिले के दो बड़े अधिकारियों की मौत, डीएम व एसपी समेत अन्य अधिकारियों ने जताया दुख

कोरोना से जिले के दो बड़े अधिकारियों की मौत, डीएम व एसपी समेत अन्य अधिकारियों ने जताया दुख


गोण्डा। कोविड-19 के वायरस के कहर ने जिले के दो अधिकारियों की जान ले ली। इससे कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। जिलाधिकारी व एसपी समेत अन्य अधिकारियों ने दोनों अफसरों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।जिला परियोजना निदेशक सेवाराम चौधरी की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। उनका कोरोना टेस्ट स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा घर पर जाकर किया गया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उनकी हालत ज्यादा खराब होने की वजह से शहर के एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। बुधवार की दोपहर उनकी मौत हो गई। उनकी मौत की खबर मिलते ही विकास भवन के कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं महिला अस्पताल के सीएमएस (मुख्य चिकित्सा अधीक्षक) डॉक्टर एपी मिश्रा को कोरोना होने की वजह से तबीयत खराब हो गई थी। उनका इलाज लखनऊ के पीजीआई में चल रहा था। उनकी भी आज इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही जिले के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र समेत तमाम अधिकारियों ने दोनों अफसरों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है और लोगों से कोविड गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करने की अपील की है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ