genitals:महिला ने युवक का काटा गुप्तांग हुआ गंभीर

genitals:महिला ने युवक का काटा गुप्तांग हुआ गंभीर

genitals: कुशीनगर जनपद के थाना क्षेत्र खड्डा के एक गांव में गुरुवार की देर रात महिला से मिलने उसके घर पहुंचे युवक का गुप्तांग काटने की घटना से सनसनी फैल गई। परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खड्डा में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। इस मामले में पुलिस को अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार खड्डा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का उसी गांव की महिला के घर आना-जाना था। महिला चार बच्चों की मां है। पति बाहर रहता है।

 बताया गया कि गुरुवार की रात लगभग 12 बजे युवक महिला से मिलने उसके घर पहुंच गया। युवक अर्धनग्न था। आरोप है कि महिला ने किसी धारदार हथियार से उसका गुप्तांग काट दिया। 

युवक चिल्लाते हुए घर से बाहर की ओर भागा। आवाज सुनकर काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। परिजन मौके पर पहुंचे और उसे सीएचसी में भर्ती कराया। 

अधिक खून बहने से उसकी हालत बगड़ गई। इस पर सीएचसी से उसे जिला अस्पताल और वहां से मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। वहां उसका उपचार चल रहा है। 

घायल युवक ने परिजनों को बताया है कि महिला ने फोन कर उसे घर बुलाया था। कपड़े उतारने के बाद उसका गुप्तांग काट दिया।

 इस संबंध इंस्पेक्टर नीरज कुमार राय का कहना है कि पुलिस को अपने सूत्रों से घटना की जानकारी मिली है। इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। मिलने पर मामले की जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ