Ticker

6/recent/ticker-posts

Advertisement

Responsive Advertisement

अगर महिलाओं के रास्ते में आने वाली अड़चनों को दूर हटाया जाए तो कम से कम 1.5 करोड़ नए व्यवसाय महिलाओं द्वारा शुरू किए जा सकते हैं: राजनाथ सिंह

पूरे विश्व में आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। भारत में भी महिला दिवस की धूम रही। महिला दिवस के मौके पर देशभर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। एक कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी हिस्सा लिया। राजनाथ सिंह ने कहा कि हाल ही में बालाकोट एयर स्ट्राइक की पहली वर्षगांठ मनाई और उस सफल अभियान में भी  स्क्वॉड्रन लीडर मिन्टी अग्रवाल जैसी भारत माँ की बहादुर बेटियां शामिल थी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार के लिए बुनियादी विषय रहा है। समाज में महिलाओं को सशक्त करने के लिए भारत सरकार द्वारा अनेक नीतियों का निर्माण और कार्यक्रमों का संचालन किया गया है।


उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नीति आयोग द्वारा कई महिला उद्यमियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने अपनी इच्छाशक्ति के बल पर ‘बदलते भारत’ की एक नई तस्वीर पेश की है। आज शायद ही जीवन का कोई ऐसा क्षेत्र हो जहां महिलाएं पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ में कदमताल न कर रही हो।


पायलट बन रचा इतिहास


वहीं, सिंह ने आगे कहा कि भारतीय नौसेना में पहली बार एक युवा महिला अधिकारी ने पिछले साल पायलट बन इतिहास रचा है। भारतीय वायु सेना में भी फ्लाइट लेफ्टिनेंट अवनि चतुर्वेदी, मोहना सिंह और भावना कंठ के रूप में देश को पहली बार महिला कॉम्बैट फाइटर पायलट्स मिलीं। ये सभी हमारे देश के लिए प्रेरणा की स्रोत हैं।


सिंह ने कहा कि हाल ही में बालाकोट एयर स्ट्राइक की पहली वर्षगांठ मनाई और उस सफल अभियान में भी  स्क्वॉड्रन लीडर मिन्टी अग्रवाल जैसी भारत माँ की बहादुर बेटियां शामिल थी। अदम्य साहस प्रदर्शन के कारण उन्हें युद्ध सेवा मेडल से नवाज़ा गया। यह गौरव प्राप्त करने वाली वे पहली महिला अधिकारी हैं।


महिलाओं द्वारा शुरू किए जा सकते हैं नए व्यवसाय


उन्होंने कहा कि अगर महिलाओं के रास्ते में आने वाली अड़चनों को दूर हटाया जाए तो कम से कम 1.5 करोड़ नए व्यवसाय महिलाओं द्वारा शुरू किए जा सकते हैं। महिलाओं द्वारा इन 1.5 करोड़ व्यवसायों को करने से इस देश में करीब 6.4 करोड़ नए रोज़गार के अवसर पैदा होंगे।


रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत के विकास में महिलायें कंधे से कंधा मिलाकर आगे आये। एक समृद्ध और समर्थ भारत के निर्माण में महिलायें भी बराबर की साझीदार हों। महिलाओं के विकास का कोई भी रास्ता अवरूद्ध न होने पाये, यह सुनिश्चित करने में हमारी सरकार कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी।


Post a Comment

0 Comments