16 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के युवक ने किया दुष्कर्म

16 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के युवक ने किया दुष्कर्म

चित्रकूट जिले में पहाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के युवक ने दुष्कर्म किया। किशोरी ने बुधवार को अपनी बड़ी बहन के साथ थाने में आकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।किशोरी का आरोप है कि आरोपी एक माह से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। उसने कई बार उसे नशीला पदार्थ खिलाया है। जिससे उसे जानकारी नहीं हो पाई। कई बार उसने ब्लैकमेल भी करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। आरोपी पीड़िता के गांव का ही निवासी है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। एसपी अंकित मित्तल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ