गांव में ईंट भट्ठे के पास बारह वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म, किशोरी के चाचा की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार

गांव में ईंट भट्ठे के पास बारह वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म, किशोरी के चाचा की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार


जनपद गोरखपुर के पिपराइच क्षेत्र में एएक ऐसा मामला सामने आया है कि जो सोचने पर मजबूर होना पङ रहा है एक गांव में ईंट भट्ठे के पास बिते दिन शुक्रवार को 12 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी के चाचा की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के मुताबिक चाचा ने तहरीर दी है कि उनकी भतीजी को बहला-फुसला कर गांव का ही मंगरू ईंट भट्ठे की तरफ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। पीड़िता के मां-बाप दिल्ली में रहते हैं। शनिवार की रात में किशोरी ने अपनी चाची को घटना की जानकारी दी। डर की वजह से दो दिन तक वह चुप रही। जानकारी के बाद रविवार की सुबह चाचा ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है एवं आरोपी से पुछताछ की जा रही है। 


 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ