भाटपार रानी रेलवे स्टेशन पर अवध असम ट्रेन के ठहराव ना होने से नागरिकों में आक्रोश

भाटपार रानी रेलवे स्टेशन पर अवध असम ट्रेन के ठहराव ना होने से नागरिकों में आक्रोश


भाटपार रानी( देवरिया) :तहसील उद्योग व्यापार मंडल और जेपी मूवमेंट लोकतंत्र रक्षक सेनानी परिषद की संयुक्त बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता जिला उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार रामदरश गुप्ता ने की। बैठक में अवध असम विशेष एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव भाटपार रानी स्टेशन पर ना होने पर आक्रोश व्यक्त किया गया। जिला उपाध्यक्ष श्री गुप्त ने कहा कि अवध असम ट्रेन का ठहराव पहले से भाटपार रानी स्टेशन पर है लेकिन इस समय इस ट्रेन का ठहराव भाटपार रानी में ना होने के कारण यात्रियों को बहुत परेशानी हो रही है इस ट्रेन के ठहराव हेतु भारत के रेल मंत्री माननीय पीयूष गोयल जी को और रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष विनोद यादव से पत्र लिखकर मांग की गई है


इस ट्रेन का ठहराव यथाशीघ्र जनहित में सुनिश्चित करें तथा छपरा से गोरखपुर और गोरखपुर से छपरा के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन जनहित में सुचारू किया जाए। सिवान से गोरखपुर हेतु डेमू ट्रेन का भी संचालन शुरू किया जाए जिससे जनता को कठिनाइयों का सामना ना करना पड़े। बैठक में व्यापार मंडल के जिला संगठन मंत्री देवेश गुप्ता भाटपार रानी तहसील के महामंत्री पवन कुमार गुप्ता भिगारी बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिरुद्ध गुप्ता, उपाध्यक्ष गुड्डू उपाध्याय ,प्रेम सागर वर्मा ,तहसील अध्यक्ष संजय कुमार जयसवाल ,सुनील कुमार जयसवाल उर्फ पप्पू जायसवाल नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष भाटपार रानी ,उपाध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ,प्रकाश गुप्ता ,हनुमान जयसवाल, सभासद चंदन कुमार मद्धेशिया ,नगर महामंत्री चंदन कुमार गुप्ता ,संजय कुमार गुप्ता ,आशुतोष गुप्ता ,जितेंद्र कुमार जयसवाल पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष ,रमाशंकर गुप्ता, प्रमोद कुमार गुप्ता प्रवक्ता व्यापार मंडल भाटपार रानी ,राधेश्याम बरनवाल ,जितेंद्र गुप्ता विक्रांत वर्मा ,अनिल तिवारी ,केशव कांत सिंह ,राम आशीष गौड़ आदि व्यापारी उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ