दिनदहाडे पंजाब नेशनल बैंक रोड शाखा के सामने हुई चार लाख पन्द्रह हजार रुपये की लूट मे शामिल लुटेरो मे से दो अन्तर्राज्यीय लुटेरो को किया गिरफ्तार

दिनदहाडे पंजाब नेशनल बैंक रोड शाखा के सामने हुई चार लाख पन्द्रह हजार रुपये की लूट मे शामिल लुटेरो मे से दो अन्तर्राज्यीय लुटेरो को किया गिरफ्तार


जनपद मथुरा में दिनाँक 03.09.2020 को  रमेशचन्द्र मीणा पुत्र स्व0 वृन्दावनलाल निवासी मालीपाडा धौली प्याऊ द्वारा पंजाब नेशनल बैंक चौकी बाग बहादुर जंक्शन रोड शाखा से अपने खाते से 4,15,000 रुपये निकाल कर घर जाते समय दोपहर 12 बजे अज्ञात बदमाशो द्वारा बैंक के बाहर निकलते ही रुपयो से भरा थैला छीनकर भाग जाने के सम्बन्ध मे थाना कोतवाली जनपद मथुरा पर मु0अ0सं0 404/2020 धारा 392 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात के पंजीकृत कराया गया।


उक्त घटना से मथुरा शहर मे सनसनी फैल गयी। घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण द्वारा तत्काल मौके मुआयना कर सी0सी0टी0वी0 फुटेज व अन्य सभी परिस्थितियो का आकलन करते हुए टीम गठित कर आवश्यक दिशा निर्देष दिये गये।


 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा दिये गये आदेश व निर्देषो के अनुक्रम मे पुलिस अधीक्षक नगर के निकट निर्देशन मे व  क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण मे, थाना कोतवाली पुलिस द्वारा प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे के नेतृत्व मे निरीक्षक अपराध विनय कुमार सिंह द्वारा मय टीम लूटी गयी रकम मे से 51,810 रुपये बरामद करते हुए घटना मे शामिल दो अन्तर्राज्यीय लुटेरो को गिरफ्तार करते हुए सनसनीखेज घटना का सफल अनावरण किया गया।


गिरफ्तार अभियुक्तगण


1. मोहन सिंह उर्फ चोटी उर्फ बाबा पुत्र जगदीश निवासी ए 91 ग्रीन पार्क थाना पल्लवपुरम जनपद मथुरा।


2. अर्जुन उर्फ सुमित पुत्र मोहन सिँह निवासी ए 91 ग्रीन पार्क थाना पल्लवपुरम जनपद मथुरा।


बरामदगी-


1. घटना मे प्रयुक्त एक अदद Honda Activa Scooty UP81BW4217 अभियुक्तगण से बरामद


2. अभियुक्त मोहन सिंह से लूटी गयी रकम मे से 13,670 रुपये।


3. एक अदद तमंचा 12 बोर व तीन जिन्दा कारतूस 12 बोर।


4. अभियुक्त अर्जुन उर्फ सुमित से लूटी गयी रकम मे से 38,140 रुपये ।


5. दोनो अभियुक्तों से कुल बरामद रकम 51810/-रू0


6. अभियुक्त मोहन सिंह द्वारा लूटी गयी रकम मे से अपने विभिन्न बैंक खातो मे जमा किये गये लगभग 58,000 रुपये, जिनको फ्रीज/होल्ड कराया गया।


अपराध करने का तरीका-


आपराधिक दृष्टिकोण से अपने लक्ष्य को चिन्हित कर घटना से पूर्व घटनास्थल व व्यक्ति व लक्ष्य की पूर्ण रुप से रेकी कर अपने अनुसार सही समय पर घटना कारित करना। सर्वप्रथम हर सम्भव चोरी का प्रयत्न करना, असफल होने पर अतिरिक्त टीम द्वारा लूट की घटना कारित करना। उल्लेखनिय है कि मोहन सिंह उर्फ चोटी व उसके साथियो के द्वारा अपने घर से 300-400 कि0मी0 दूर देश के विभिन्न प्रांतो मे घटनाए की जाती है। अन्य प्रांतो से जेल जा चुके है, व कुछ मे सजायाफ्ता है।


आपराधिक इतिहास अभियुक्त मोहन सिंह उर्फ चोटी उर्फ बाबा


1.मु0अ0सं0 119/2015 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना गभाना जनपद अलीगढ।


2.मु0अ0सं0 604/2014 धारा 392 भा0द0वि0 थाना सासनी गेट जनपद अलीगढ।


3.मु0अ0सं0 360/2017 धारा 379/427 भा0द0वि0 थाना बिसरख जनपद गौतम बुद्ध नगर।


4.मु0अ0सं0 812/2017 धारा 379/411/427 भा0द0वि0 थाना मोदीनगर जनपद गाजियाबाद।


5.मु0अ0सं0 550/2017 धारा 379 भा0द0वि0 थाना कोतवाली जनपद गाजियाबाद।


6.मु0अ0सं0 681/2014 धारा 307 भा0द0वि0 थाना बन्ना देवी जनपद अलीगढ।


7.मु0अ0सं0 680/2014 धारा 394 भा0द0वि0 थाना बन्ना देवी जनपद अलीगढ।


8.मु0अ0सं0 1522/2014 धारा 392 भा0द0वि0 थाना क्वार्सी जनपद अलीगढ।


9.मु0अ0सं0 280/2014 धारा 392 भा0द0वि0 थाना ट्रान्सपोर्ट नगर जनपद मेरठ।


10.मु0अ0सं0 988/2017 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना इन्दिरापुरम जनपद गाजियाबाद।


11.मु0अ0सं0 991/2017 धारा 379/411/414 भा0द0वि0 थाना इन्दिरापुरम जनपद गाजियाबाद।


12.मु0अ0सं0 1803/2017 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना इन्दिरापुरम जनपद गाजियाबाद।


13.मु0अ0सं0 404/2020 धारा 395/412 भा0द0वि0 थाना कोतवाली जनपद मथुरा।


14.मु0अ0सं0 421/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली जनपद मथुरा।


15.मु0अ0सं0 795/2014 धारा 307/411 भा0द0वि0 थाना हाईवे जनपद मथुरा।


16.मु0अ0सं0 796/2014 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना हाईवे जनपद मथुरा।


17.मु0अ0सं0 797/2014 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना हाईवे जनपद मथुरा।


18.मु0अ0सं0 854/2014 धारा 392 भा0द0वि0 थाना मथुरा गेट जनपद भरतपुर, राजस्थान।


19.मु0अ0सं0 1579/2014 धारा 356 भा0द0वि0 थाना क्वार्सी जनपद अलीगढ।


इसके अतिरिक्त अभियुक्तगण द्वारा अन्य प्रान्तो मे भी जेल जाना स्वीकार किया गया है। आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।


गिरफ्तार करने वाली टीम-


1. निरीक्षक संजीव कुमार दुबे, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जनपद मथुरा।


2. निरीक्षक विनय कुमार सिँह, निरीक्षक अपराध थाना कोतवाली जनपद मथुरा।


3.निरीक्षक जसवीर सिँह, प्रभारी सर्विलांस सेल मथुरा व टीम।


4.निरीक्षक  संजय पाण्डेय मानवाधिकार प्रकोष्ट मथुरा


5.उ0नि0  धीरज गौतम प्रभारी एस0ओ0जी0 जनपद मथुरा व टीम।


6. उ0नि0  संजुल पाण्डेय, चौकी प्रभारी होली गेट थाना कोतवाली मथुरा।


7.उ0नि0  हरेन्द्र मलिक, चौकी प्रभारी धौली प्याऊ थाना कोतवाली मथुरा।


8.उ0नि0 धीरज यादव, थाना कोतवाली जनपद मथुरा।


9. उ0नि0 दीपक नागर, चौकी प्रभारी बाग बहादुर थाना कोतवाली जनपद मथुरा।


10. का0 395 नारायण सिँह, का0 243 जनमेद सिँह, का0 365 राजकुमार, का0 536 शैलेन्द्र, का0 527 रजत कुमार, का0 507 लोकेन्द्र, का0 2235 बन्टू सिँह थाना कोतवाली जनपद मथुरा।


11.का0 2032 मोहित धामा, का0 1215 आकाश शर्मा, का0 2066 दीपांकुर थाना वृन्दावन जनपद मथुरा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ