जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत कुर्क की मुनादी कराते हुए मकान को किया गया जब्त 

जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत कुर्क की मुनादी कराते हुए मकान को किया गया जब्त 


पुलिस अधीक्षक, जौनपुर ने गैंगेस्टर एक्ट के तहत सम्पत्ति की जब्तीकरण हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में शातिर अपराधी/ शराब तस्कर सरोज यादव पुत्र बच्चेलाल यादव निवासी ग्राम बिक्रमपुर, थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर, दीपक यादव पुत्र स्व भगवान दास यादव निवासी सिंहपुर थाना सैदपुर गाजीपुर, पवन यादव उर्फ अमेरिका पुत्र गोपाल यादव निवासी लुढीपुर थाना सैदपुर गाजीपुर एवं रविन्द्र यादव पुत्र श्रीराम यादव निवासी दौलतपुर थाना सैदपुर गाजीपुर के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की गयी थी। गैंगेस्टर एक्ट की धारा-14(1) के तहत जिला मजिस्ट्रेट जौनपुर के आदेश दिनांक- 14.08.2020 के क्रम में अवैध रुप से अर्जित धनराशि से एक-एक मकान बनवाया गया तथा मरम्मत कराया गया है , (जिसकी कीमत करीब 01 करोड़, 60 लाख रुपया) को थाना चन्दवक पुलिस व प्रशासक द्वारा कुर्क की मुनादी कराते हुए दिनांक- 05.09.2020 को जब्त किया गया। इस प्रकार की कार्यवाही से अपराधियों में भय का माहौल व्याप्त है। आगे भी इस प्रकार की कार्यवाही अपरधियों के विरुद्ध की जाती रहेगी जो अपराध जगत से अवैध रुप से धन का अर्जन किये है। 


 


जब्त सम्पत्तिः


 


1. सरोज यादव पुत्र बच्चेलाल यादव निवासी ग्राम बिक्रमपुर, थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर।


  ( एक मकान कीमत 50 लाख रुपया )


2. दीपक यादव पुत्र स्व भगवान दास यादव निवासी सिंहपुर थाना सैदपुर गाजीपुर।


    ( एक मकान कीमत 40 लाख रुपया)


3. पवन यादव उर्फ अमेरिका पुत्र गोपाल यादव निवासी लुढीपुर थाना सैदपुर गाजीपुर।


    ( एक मकान कीमत 35 लाख रुपया )


4. रविन्द्र यादव पुत्र श्रीराम यादव निवासी दौलतपुर थाना सैदपुर गाजीपुर । 


     ( एक मकान कीमत 35 लाख रुपया )


 


आपराधिक इतिहासः


 


1. सरोज यादव


    1. मु0अ0सं0-388/2016 धारा 147/148/149/302/120 भादवि थाना चन्दवक जौनपुर।


    2. मु0अ0सं0- 449/206 धारा 307 भादवि थाना चन्दवक जौनपुर।


    3. मु0अ0सं0- 505/2017 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट थाना चन्दवक जौनपुर।


    4. मु0अ0सं0-232/2019 धारा 272/419/420/467/468/471 भादवि 60(2) आबकारी अधिनियम थाना चन्दवक जौनपुर।


   5. मु0अ0सं0- 44/2020 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट थाना चन्दवक जौनपुर।


2. दीपक यादव


    1. मु0अ0सं0-232/2019 धारा 272/419/420/467/468/471 भादवि व 60(2) आबकारी अधिनियम थाना चन्दवक जौनपुर।


    2.मु0अ0सं0-44/20 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट थाना चन्दवक जौनपुर।


3. पवन यादव उर्फ अमेरिका


1. मु0अ0सं0- 232/2019 धारा 272/419/420/467/468/471 भादवि व 60(2) आबकारी अधिनियम थाना चन्दवक जौनपुर।


2. मु0अ0सं0-44/2020 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट थाना चन्दवक जौनपुर। 


4.रविन्द्र यादव 


1. मु0अ0सं0-232/2019 धारा 272/419/420/467/468/471 भादवि व 60(2) आबकारी अधिनियम थाना चन्दवक जौनपुर।


2. मु0अ0सं0-44/2020 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट थाना चन्दवक जौनपुर।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ