प्रेमी संग रहने के लिए पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति की हत्या कर हादसा दर्शाने को शव किया था यह बुरा हाल

प्रेमी संग रहने के लिए पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति की हत्या कर हादसा दर्शाने को शव किया था यह बुरा हाल


उत्तर प्रदेश के जनपद में एक खौफ नाक हत्या हुआ जिसे सुन कर रुह काप जा रही है आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में 11 सितंबर की रात जूता कारीगर की मौत सड़क हादसे में नहीं हुई थी। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या की थी। गला घोंटने के बाद निर्माणाधीन पुल से शव फेंक दिया था। पत्थर से सिर और पैरों को कुचला गया था, जिससे घटना हादसा लगे। पुलिस ने भी हादसे का मुकदमा दर्ज कर लिया। मगर, जांच में सब खुलकर सामने आ गया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। नगला सोहनलाल निवासी गुलाब सिंह का शव 12 सितंबर की तड़के चार बजे घर के पास हाईवे पर पड़ा मिला था। हाईवे पर पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। पड़ोस के लोगों ने शव मिलने के बारे में परिजनों को बताया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर और पैर में चोट लगना आया। पुलिस का कहना था कि किसी वाहन से टकराने पर इस तरह की चोट आती हैं।


हालांकि परिजन पत्नी पर हत्या का शक जता रहे थे। उनका कहना था कि चार बजे गुलाब सिंह घर से नहीं निकल सकता। पत्नी ने भी ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया था। इससे पुलिस उलझ गई। पिता मवासीराम ने मुकदमा लिखाया। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर विशेषज्ञों की राय ली गई। मृतक के परिजनों के आरोप की पड़ताल शुरू हुई। पत्नी के आरोप भी गंभीर थे। इससे शक बढ़ गया। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार को विवेचना के निर्देश दिए गए। पुलिस की विवेचना में पता चला कि कागारौल निवासी युवक सनी नगला सोहनलाल में रहता है। उसका गुलाब सिंह के घर आना-जाना है। पुलिस ने सनी का मोबाइल नंबर पता किया। उसकी कॉल डिटेल निकाली। 11 सितंबर की रात को उसकी बातचीत अनीता से हुई थी। पुलिस ने सनी को पकड़ लिया। उससे कड़ाई से पूछताछ की। इसके बाद सच सामने आ गया। मृतक की पत्नी अनीता भी हत्या में शामिल थी। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ