पुरानी रंजिश में युवक को गोली मारकर घायल किया, युवक ने गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ दी नामजद तहरीर

पुरानी रंजिश में युवक को गोली मारकर घायल किया, युवक ने गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ दी नामजद तहरीर


 


शाहजहांपुर(निगोही)। दुकान से खरीददारी करके वापस लौट रहे युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली युवाक की कमर के नीचे लगी। पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


        निगोही थाना क्षेत्र के ग्राम जहानपुर निवासी शिवसरण पुत्र वेदराम ने तहरीर देकर बताया कि बीती रात करीब नौ बजे वह गांव के रहने वाले अनुज की दुकान से घर का सामान लेकर वापस लौट था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे रूम सिंह पुत्र नत्थू सिंह ने उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया तो रूम सिंह ने तमंचा से उसपर फायर के दिया। गोली उसके कमर के नीचे लगी। गोली मारने के बाद रूम सिंह भाग गया। शिवसरण ने थाने पर घटना की तहरीर दी। इस संबंध में निगोही थानाध्यक्ष गोविंद सिंह ने बताया कि युवक ने गोली मारने का आरोप लगाया है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जायेगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ