सेवा सप्ताह के तीसरे दिन भाजपाइयो ने साफ- सफाई करके दिया स्वच्छता का संदेश 

सेवा सप्ताह के तीसरे दिन भाजपाइयो ने साफ- सफाई करके दिया स्वच्छता का संदेश 


प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर भाजपा मना रही है सेवा सप्ताह


 


भाजपा जिलाध्यक्ष सहित, विधायकों, पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जनपद के विभिन्न इलाकों की साफ-सफाई


 


बलरामपुर:विश्व के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 70वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे ‘सेवा सप्ताह’ कार्यक्रम के तीसरे दिन आज जनपद के नगरीय इलाकों में 70 जगह स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, कार्यक्रम संयोजिका जिला उपाध्यक्ष आद्या सिंह 'पिंकीं', जिला उपाध्यक्ष डॉ अजय सिंह 'पिंकू' जिला महामंत्री वरुण सिंह ' मोनू', जिला मंत्री बृजेन्द्र तिवारी, सह मीडिया प्रभारी संदीप उपाध्याय सहित आदि पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आजादपार्क, अम्बेडकर तिराहा, बाल्मीकि मंदिर आदि जगह साफ-सफाई के साथ चंद्र शेखर आजाद, बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर, भगवान बाल्मीकि, शहीद वीर विनय कायस्थ की प्रतिमा की साफ-सफाई व माल्यार्पण करके स्वच्छ भारत का संदेश दिया। वही भाजपा जिला उपाध्यक्ष सरदार परमजीत सिंह, जिला उपाध्यक्षा आद्या सिंह 'पिंकीं', जिला मंत्री बृजेन्द्र तिवारी,भाजपा नगर अध्यक्ष कृष्ण गोपाल गुप्ता' सभासद राघवेंद्र कांत सिंह 'मंटू' व विनोद गिरी, अजय मिश्रा, महिला मोर्चा की झूमा सिंह, ललिता तिवारी, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष अमन बसंल, नगर मंत्री सम्प्रीत सिंह, सौरभ तुल्सयान, रवि मिश्रा, सौरभ रतन पांडे, अक्षत शुक्ला, आदि पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा तुलसीपार्क स्थित अटल भवन से साफ-सफाई करके व गोस्वामी तुलसीदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके स्वच्छता का संदेश दिया। विधानसभा तुलसीपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हनुमान गढ़ी चौराहा, मलिन बस्ती में आयोजन किया गया।


इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, जिला महामंत्री विष्णु देव गुप्ता, जिला मंत्री राम प्रसाद सिंह, विजय प्रताप सिंह सोनी, मंडल अध्यक्ष बृज गोपाल पांडे, शकील राईनी, दिलीप गुप्ता व अन्य सम्मानित पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। विधानसभा क्षेत्र उतरौला में विधायक राम प्रताप वर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर नगर के दुःख हरण नाथ मंदिर(पोखरा)पर स्वच्छता अभियान के तहत कार्यक्रम र्आयोजित की गई।इस स्वच्छता अभियान कार्यक्रम मुहिम में दुखहरण नाथ पोखरे की साफ सफाई की गई। वही सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत विधायक रामप्रताप वर्मा के अगुवाई में नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उतरौला व एच टी मल्टी स्पेशलिटी हास्पिटल में मरीजों को फल वितरण किया गया। इस दौरान विधायक ने अस्पताल में भर्ती मरीजों के चल रहे उपचार के बारे में जायजा लिया और उनके जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन अनूप चन्द गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राम दयाल यादव, ओमप्रकाश गुप्ता, फणीन्द्र गुप्ता, सीबी माथुर, सुधीर कुमार श्रीवास्तव, विशाल गुप्ता, महेंद्र प्रताप सिंह, हर्षित जायसवाल, कृष्ण कुमार यादव आदि मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ