अज्ञात शव की घटना का सनसनीखेज खुलासा, अभियुक्त राजकुमार द्वारा हत्या व दुष्कर्म के मुकदमों से बचने के लिए स्वयं रची थी अपनी हत्या की साजिश

अज्ञात शव की घटना का सनसनीखेज खुलासा, अभियुक्त राजकुमार द्वारा हत्या व दुष्कर्म के मुकदमों से बचने के लिए स्वयं रची थी अपनी हत्या की साजिश


दिनांक 24.09.20 को थाना छतारी क्षेत्र के ग्राम बहलोलपुर के जंगल में अज्ञात शव बरामद हुआ जिसकी पहचान छुपाने के उद्देश्य से उसका चेहरा जला दिया गया था। इस घटना के संबंध में थाना छतारी पर मुअसं-374/20 धारा 302/201 भादवि बनाम अज्ञात के विरूद्ध पंजीकृत हुआ था। छानबीन/जांच करने पर पाया गया कि उक्त अज्ञात शव को अभियुक्त राजकुमार ने अपने दोस्त धर्मेन्द्र शर्मा के साथ मिलकर खुद को मृत दिखाने के उद्देश्य से एक अंजान व्यक्ति की हत्या कर उसके चहरे को जलाकर खेतो में फेक दिया था तथा राजकुमार द्वारा अपना आधार कार्ड उस मृतक की पेंट की जेब में रख दिया था जिससे लगे कि राजकुमार की हत्या हो गयी है। राजकुमार की पत्नी अनीता देवी ने पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से मृतक की पहचान अपने पति राजकुमार के रुप में की थी। भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पाया गया कि राजकुमार जीवित है। दिनांक 04.10.2020 को थाना छतारी पुलिस द्वारा अभियुक्त राजकुमार, धर्मेन्द्र व श्रीमती अनीता देवी को ग्राम रुस्तमगढी स्थित आम के बाग से समय करीब 17.40 बजे गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त राजकुमार व धर्मेन्द्र द्वारा अज्ञात व्यक्ति को दिनांक 23.09.2020 को अग्रसैन चौक अलीगढ़ से नशे की हालत में 500 रुपये का लालच देकर अपने साथ थाना छतारी क्षेत्र ग्राम बहलोलपुर लाकर हत्या की गयी थी। क्योंकि राजकुमार के खिलाफ थाना क्वार्सी जनपद अलीगढ़ पर हत्या व बलात्कार का मुकदमा चल रहा है एवं बलात्कार वाले मुकदमें में राजकुमार के विरुद्ध कुर्की वारंट भी जारी है जिससे बचने के लिए राजकुमार ने अपने साथी धर्मेन्द्र के साथ मिलकर उक्त घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्तगण की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त रॉड व दरांती को बरामद कर लिया गया है तथा अज्ञात मृतक के शव की शिनाख्त के भी प्रयास किये जा रहे है। 


गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम-पता-


1- राजकुमार पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम दिनावली थाना अकराबाद जनपद अलीगढ़।


2- श्रीमती अनीता देवी पत्नी राजकुमार निवासी उपरोक्त।


3- धर्मेन्द्र शर्मा पुत्र महेश निवासी फाजलपुर थाना सोरो जनपद कासगंज।


हाल पता- ग्राम कादराबाद थाना गुन्नौर जनपद संभल।


बरामदगी-


1- 01 दरांती, 01 लोहे की रॉड (घटना में प्रयुक्त)


2- 01 मोबाइल फोन बिना सिम का (कथित मृतक राजकुमार का)


अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना छतारी पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ