विवाह की रस्म पूरी होने के बाद हुई विदाई, तीन किमी आगे जाने पर दुल्हन बदलने का हुआ शक फिर.....?

विवाह की रस्म पूरी होने के बाद हुई विदाई, तीन किमी आगे जाने पर दुल्हन बदलने का हुआ शक फिर.....?


उत्तर प्रदेश के जनपद संतकबीरनगर के बखिरा थाना अंतर्गत के अमरडोभा गांव में शनिवार को दुधारा थाना क्षेत्र के दानोकुईया गांव से एक बारात आयी थी। शादी बेहद गरीब परिवारों के बीच थी। मात्र पांच लोग बारात में आए थे। निकाह आदि की रस्म पूरी होने के बाद दुल्हन की विदाई भी हो गई। करीब तीन किमी आगे जाने पर नन्दौर के पास दूल्हे को शक हुआ की दुल्हन ही बदल गई है। इसके बाद अपने चचेरे भाई के साथ गाड़ी को वापस लेकर दुल्हन को उसके घर छोड़ कर वापस जाने लगा। मौके पर मौजूद लड़की के घर वालों ने दूल्हे व उसके भाई को बैठा लिया। लड़की पक्ष दुल्हन न बदलने की बात कहने लगे। वहीं दूल्हा अपने आरोप पर अड़ा रहा।शोर शराबा सुनकर आस पास के लोग जमा हो गए।


बताया जा रहा है कि दूल्हे को लोगों ने कुर्सी मे बांधकर बगल के पंचायत भवन में बंधक बना लिया। करीब तीन घंटे के बाद दूल्हे को बंधक से मुक्त किया। दूल्हे ने बताया कि इन लोगों ने उसे लात-घूसों से मारा-पीटा। शादी टूटने पर खर्चे के नाम पर लोगों ने तीन लाख रुपये की मांग की। शादी में एक घड़ी दी थी। वह भी वापस ले लिया।उसने बताया कि वह बेहद गरीब है। इतना पैसा नहीं दे सकता। पूरी रात उसे लड़की के परिजनों ने आंगनबाड़ी केन्द्र में बन्द रखा।


गुरुवार को इस मामले की सूचना किसी ने थाने पर दी। आनन-फानन पर मौके पर पहुंची पुलिस दूल्हे व उसके चचेरे भाई तथा लड़की के परिजनों को थाने ले आई।जहां दोनों पक्षों के बीच वार्ता चल रही है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक रोहित प्रसाद ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों के बीच वार्ता चल रही है। दोनों अपने को सही बता रहे हैं। तहरीर मिलने के बाद न्याय संगत कार्रवाई की जाएगी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ