Ticker

6/recent/ticker-posts

Advertisement

Responsive Advertisement

बकरी को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद,दोनों पक्षों में चले लाठी डंडे,दोनों पक्ष से तीन महिला समेत आधा दर्जन लोगों को आई चोटें 


वजीरगंज,गोंडा। धनेश्वरपुर के फुलवरिया में बकरी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में लाठी डंडे चले। इसमें दोनों पक्ष से तीन महिला समेत आधा दर्जन लोगों को चोटें आई हैं। जिनका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज चल रहा है।


 धनेश्वरपुर के फुलवरिया गांव की खुशबुन निशा की बकरी का बच्चा युनुस के घर चला गया था। खुशबुन निशा बकरी का बच्चा पकड़ने गई तो दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। युनुस के पक्ष से इमरान, इरफान, फैजान व राबिया को चोटे आई हैं। वहीं दूसरे पक्ष से इरफान, नसीबुन व फैजान को चोटे आई हैं। थानाध्यक्ष वजीरगंज संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि दोनों लोगों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है।


Post a Comment

0 Comments