Ticker

6/recent/ticker-posts

Advertisement

Responsive Advertisement

दर्शन सिंह के निधन से जनपद के सपाइयों में शोक की लहर -गोपाल यादव


इटावा । समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने आज एक वार्ता में बताया कि, हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सैफई के प्रधान श्री दर्शन सिंह यादव के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रधान जी का आशीर्वाद व सहयोग उनके साथ हमेशा ही बना रहा। उनके निधन से पार्टी को जो क्षति हुई उसकी भरपायी होना मुश्किल है। सैफई गांव के प्रधान (उम्र90) का शनिवार की सुबह निधन हो जाने से जनपद के सपाइयों में शोक की लहर दौड़ गई है वह लम्बे समय से बीमार भी चल रहे थे। वे लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती थे, जहां आज भोर पहर ही उन्होंने अंतिम सांस ली। सैफई में जन्मे दर्शन सिंह जी पूर्व रक्षा मंत्री व सपा प्रमुख रहे माननीय मुलायम सिंह यादव जी के बचपन के साथी भी रहे है। सैफई ग्राम निवासी दर्शन सिंह यादव 1972 से ही लगातार प्रधान भी चुने जा रहे थे। शनिवार को उनके निधन की सूचना सैफई पहुंची तो समूचे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रधान जी के निधन की खब़र मिलते ही सैफई पहुंच गए।


सैफई का लम्बे समय तक प्रधान रहने पर समाजवादी सरकार में माननीय अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में उन्हें यशभारती से सम्मानित भी किया था। 1972 से गांव के सरपंच रहे स्व0 दर्शन सिंह यादव के समय पहले प्रधानी के चुनाव नियमित समय पर नहीं होते थे, इसलिए 1972 के बाद 1982, 1988 और 1995 में जब ग्राम प्रधानों के चुनाव कराए गए, तब भी दर्शन सिंह यादव ही प्रधान बने। अब 1995 से पांच वर्ष के नियमित अंतराल पर चुनाव कराए जा रहे हैं तब से स्व0 दर्शन सिंह को ही ग्राम प्रधान चुना जा रहा था । ऐसा कहा जाता है कि श्री दर्शन सिंह यादव लम्बे समय से इसी गांव के निर्विरोध प्रधान भी रहे हैं।


Post a Comment

0 Comments